UPI पर मंडरा रहा नए मालवेयर का खतरा, ऐसे करें अपने अकाउंट सेफ, वरना हो जाएंगे कंगाल

UPI Safety Tips: अगर आप UPI पेमेंट या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको एक नए डिजिटल स्कैम के बारे में सतर्क रहना होगा. एक नए 'Digital Lutera' मालवेयर का पता चला है, जो सीधे आपके एंड्रॉयड फोन पर हमला करके UPI अकाउंट से पैसे चुरा सकता है.

UPI Safety Tips Digital Lutera Malware cyber security
Image Source: Freepik

UPI Safety Tips: अगर आप UPI पेमेंट या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको एक नए डिजिटल स्कैम के बारे में सतर्क रहना होगा. एक नए 'Digital Lutera' मालवेयर का पता चला है, जो सीधे आपके एंड्रॉयड फोन पर हमला करके UPI अकाउंट से पैसे चुरा सकता है. यह स्कैम पारंपरिक कॉलिंग या मैसेजिंग के जरिए नहीं होता, बल्कि यह मालवेयर सीधे आपके फोन की एक्सेस लेकर काम करता है. जानिए इस नए खतरनाक मालवेयर के बारे में और इसे कैसे बचा जा सकता है.

‘Digital Lutera’ मालवेयर क्या है?

‘Digital Lutera’ एक नया और खतरनाक मालवेयर है, जिसे हाल ही में Gadgets360 ने रिपोर्ट किया था. यह पारंपरिक स्कैम की तरह काम नहीं करता, जहां यूजर्स को फोन कॉल्स या मैसेज से धोखा दिया जाता है. इस बार स्कैमर्स ने एक अलग तरीका अपनाया है, जो UPI अकाउंट और OTP वेरिफिकेशन को बाइपास कर सकता है. यह मालवेयर APK फाइल्स के माध्यम से फोन में एंटर करता है और फिर यूजर से अनुमति लेकर अपनी हरकतें शुरू कर देता है.

यह मालवेयर कैसे काम करता है?

‘Digital Lutera’ मालवेयर मुख्य रूप से APK फाइल्स के जरिए फैलता है. जब यूजर इस संक्रमित फाइल को डाउनलोड करता है, तो यह मालवेयर फोन में इंस्टॉल हो जाता है. इंस्टॉल करते समय, यह SMS राइट और रीड करने की अनुमति मांगता है. जैसे ही यूजर अनुमति देता है, मालवेयर बैकग्राउंड में चुपके से काम करना शुरू कर देता है और बैंक वेरिफिकेशन मैसेज को स्कैन करता है. इसके बाद, हैकर्स को इन मैसेजेस की मदद से यूजर के बैंक अकाउंट में सेंध लगाने का मौका मिलता है.

NPCI की सफाई: क्या UPI सुरक्षित है?

UPI प्लेटफॉर्म को ऑपरेट करने वाली संस्था, NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने इस मालवेयर को लेकर एक बयान जारी किया है. NPCI ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच की गई है और UPI सिस्टम में पहले से ही ऐसे मालवेयर से बचने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. इसका मतलब यह है कि यूजर्स को ऐसे खतरे से बचाने के लिए पर्याप्त कदम उठाए गए हैं.

Digital Lutera मालवेयर से बचने के उपाय

अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो कुछ जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाकर आप इस मालवेयर से बच सकते हैं:

भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप डाउनलोड करें

हमेशा गूगल प्ले स्टोर जैसे विश्वसनीय स्रोतों से ही ऐप्स डाउनलोड करें. अनजान या संदिग्ध लिंक से APK फाइल्स डाउनलोड करने से बचें.

APK फाइल्स से बचें

किसी भी अनजान व्यक्ति या स्रोत से APK फाइल डाउनलोड करने से मना कर दें. अगर कोई आपको मैसेज करके ऐप डाउनलोड करने के लिए कहे, तो इसे नजरअंदाज करें.

गूगल प्ले प्रोटेक्ट को एक्टिव रखें

अपने फोन में गूगल प्ले प्रोटेक्ट को हमेशा ऑन रखें. यह आपको किसी भी दुर्भावनापूर्ण ऐप से सुरक्षित रखेगा और आपको खतरे से पहले ही आगाह करेगा.

फोन को अपडेट रखें

अपने फोन का सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेटेड रखें. इस तरह, फोन में मौजूद सुरक्षा खामियों को समय-समय पर ठीक किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ट्रैफिक चालान करवाना है माफ? इस दिन लगेगी लोक अदालत, जानें जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पूरा प्रोसेस