अब दो फोन में चलेगा एक UPI अकाउंट, जानिए क्या है UPI Circle फीचर, कैसे करता है काम?

What is UPI Circle: ऑफिस और पर्सनल फोन अलग-अलग इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को हर बार पेमेंट के लिए प्राइमरी डिवाइस पर निर्भर रहना पड़ता है. अब इस झंझट को खत्म करने के लिए UPI Circle फीचर सामने आया है, जो एक ही बैंक अकाउंट को दूसरे डिवाइस से भी इस्तेमाल करने की सुविधा देता है.

upi-circle-feature-allows-single-account-two-smartphones
Image Source: Social Media

What is UPI Circle: डिजिटल पेमेंट के इस दौर में ज्यादातर लोग UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन परेशानी तब होती है जब आपके पास दो स्मार्टफोन हों और UPI सिर्फ उसी फोन में काम करे जिसमें बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर मौजूद हो. ऑफिस और पर्सनल फोन अलग-अलग इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को हर बार पेमेंट के लिए प्राइमरी डिवाइस पर निर्भर रहना पड़ता है. अब इस झंझट को खत्म करने के लिए UPI Circle फीचर सामने आया है, जो एक ही बैंक अकाउंट को दूसरे डिवाइस से भी इस्तेमाल करने की सुविधा देता है.

क्या है UPI Circle फीचर?

UPI Circle एक ऐसा स्मार्ट फीचर है जिसकी मदद से आप अपने प्राइमरी UPI अकाउंट का एक्सेस किसी दूसरे फोन या दूसरे यूजर को लिमिटेड तरीके से दे सकते हैं. यानी अब एक ही बैंक अकाउंट से दो अलग-अलग डिवाइस पर आसानी से पेमेंट किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसमें सिक्योरिटी और कंट्रोल दोनों यूजर के हाथ में रहते हैं. माता-पिता अपने बच्चों को खर्च के लिए सीमित एक्सेस दे सकते हैं, वहीं दो फोन इस्तेमाल करने वाले लोग अपने सेकेंडरी डिवाइस को भी इससे जोड़ सकते हैं.

PhonePe और Google Pay में अलग नाम से मौजूद फीचर

कुछ UPI एप्स में यह फीचर अलग नाम से दिखाई देता है. उदाहरण के तौर पर PhonePe और Google Pay में इसे Pocket Money फीचर कहा जा रहा है. हालांकि काम दोनों का लगभग एक जैसा ही है. इसमें प्राइमरी अकाउंट होल्डर तय कर सकता है कि दूसरा यूजर कितनी रकम तक पेमेंट कर सकेगा और क्या हर ट्रांजैक्शन के लिए अनुमति जरूरी होगी या नहीं.

ऐसे करें UPI Circle सेटअप

UPI Circle या Pocket Money फीचर को एक्टिव करना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले अपने प्राइमरी फोन में मौजूद UPI ऐप ओपन करें और Circle या Pocket Money ऑप्शन पर जाएं. यहां ‘Invite Dependent’ पर क्लिक करके उस मोबाइल नंबर को जोड़ें जिसे आप एक्सेस देना चाहते हैं. इसके बाद सामने वाले की UPI ID या QR कोड स्कैन करना होगा. कुछ मामलों में आधार वेरिफिकेशन भी मांगा जा सकता है. सेटअप के दौरान आप तय कर सकते हैं कि हर पेमेंट पर आपकी मंजूरी जरूरी होगी या एक लिमिट तक दूसरा यूजर खुद पेमेंट कर सकेगा. एक बार सेटअप पूरा होने के बाद दोनों फोन से आसानी से UPI ट्रांजैक्शन किए जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Meta Subscription: WhatsApp, Instagram-Facebook के लिए लॉन्च हुआ Plus सब्सक्रिप्शन, मिलेंगे नए फीचर्स