UPI की एंट्री, सेमीकंडक्टर और AI क्षेत्र में बड़ी पाटनरशिप... भारत-मलेशिया के बीच हुए बड़े समझौते

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2026 की पहली विदेश यात्रा के लिए मलेशिया को चुना. इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल, मैं आसियान शिखर सम्मेलन के लिए मलेशिया जाने में असमर्थ था.

UPI big partnership in semiconductor and AI sector agreements signed between India and Malaysia
Image Source: Social Media

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2026 की पहली विदेश यात्रा के लिए मलेशिया को चुना. इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल, मैं आसियान शिखर सम्मेलन के लिए मलेशिया जाने में असमर्थ था. लेकिन, मैंने अपने मित्र, प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम से वादा किया था कि मैं जल्द से जल्द मलेशिया आऊंगा. ऐसे में पीएम मोदी का मलेशिया दौरा काफी अहम माना जा रहा है. 

दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर मुहर लगी है. जैसे दोनों देशों के बीच सुरक्षा पर बड़ी डील हुई है. दोनों देश अब आपस में खुफिया जानकारी शेयर करेंगे और समुद्र (मैरीटाइम) को लेकर सुरक्षा सख्त करेंगे. इसके अलावा अब मलेशिया में UPI की एंट्री हो गई है. यानी मलेशिया में अब लोग UPI का इस्तेमाल कर सकेंगे. भारत-मलेशिया के बीच सेमीकंडक्टर और AI क्षेत्र में भी पाटनरशिप को लेकर ऐलान हुआ है. 

पीएम ने एक्स पर दी जानकारी 

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, लोगों से लोगों का जुड़ाव भारत-मलेशिया मित्रता के मूल में है. सामाजिक सुरक्षा समझौता, पर्यटन के लिए मुफ्त ई-वीजा और मलेशिया में यूपीआई का आगमन हमारे लोगों को और भी करीब लाएगा. हम विश्वविद्यालय आदान-प्रदान बढ़ाने और अपने युवाओं के लिए कौशल विकास के अवसर पैदा करने के लिए भी काम कर रहे हैं."

"तमिल संस्कृति करीब लाने में प्रमुख भूमिका"

पीएम मोदी ने कहा, "शानदार तमिल संस्कृति के साथ-साथ सुंदर और प्राचीन तमिल भाषा, भारत और मलेशिया को करीब लाने में प्रमुख भूमिका निभाती है. यह ऑडियो-विजुअल समझौता तमिल संस्कृति को और लोकप्रिय बनाएगा और हमारे सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा."

UPI को लेकर बड़ी घोषणा 

मलेशिया में भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सामाजिक सुरक्षा समझौता, पर्यटन के लिए मुफ्त ई-वीजा का प्रावधान और मलेशिया में भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) का कार्यान्वयन, ये सभी उपाय हैं जो दोनों देशों में नागरिकों के जीवन को काफी सरल बना देंगे. किसी भी साझेदारी को सच्ची सफलता तब मिलती है जब उसका लाभ सीधे लोगों को महसूस हो.

ये भी पढ़ें- सिनेमाघरों की कमी का असर सीधे तौर... 'धुरंधर' की कमाई पर आया आमिर खान का रिएक्शन, जानें क्या कहा