सिनेमाघरों की कमी का असर सीधे तौर... 'धुरंधर' की कमाई पर आया आमिर खान का रिएक्शन, जानें क्या कहा

Aamir Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सभी को चौंका दिया है. फिल्म को भारत ही नहीं, विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है.

The lack of theaters has a direct impact Aamir Khan reaction on the earnings of Dhurandhar
Image Source: Social Media

Aamir Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सभी को चौंका दिया है. फिल्म को भारत ही नहीं, विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है. कमाई के मामले में यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है. दर्शकों की भारी भीड़ और पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने इसे बड़ी हिट बना दिया है.

फिल्म की कामयाबी के बीच आमिर खान ने एक अहम बात कही है. उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ की कमाई और ज्यादा हो सकती थी, अगर इसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाता. आमिर का मानना है कि भारत में थिएटर यानी सिनेमा हॉल की संख्या बहुत कम है, जिससे फिल्मों की पहुंच सीमित रह जाती है.

15 हजार स्क्रीन होतीं, तो और बढ़ती कमाई

आमिर खान ने कहा कि अगर ‘धुरंधर’ को भारत में करीब 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया जाता, तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बड़ा हो सकता था. उन्होंने भारत की तुलना चीन से करते हुए बताया कि वहां फिल्मों के लिए बहुत ज्यादा स्क्रीन उपलब्ध हैं, जिस वजह से वहां की फिल्में अरबों में कमाई कर पाती हैं.

आमिर के मुताबिक, भारत में इस समय करीब 9,000 से 10,000 सिनेमा स्क्रीन हैं, जबकि चीन में करीब 1 लाख थिएटर हैं. यानी भारत के मुकाबले चीन में लगभग दस गुना ज्यादा सिनेमाघर हैं. यही वजह है कि वहां बड़ी फिल्में ज्यादा लोगों तक पहुंच पाती हैं और रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं.

छोटे शहरों और गांवों तक नहीं पहुंच पा रहीं फिल्में

आमिर खान ने कहा कि सिनेमाघरों की कमी का असर सीधे तौर पर दर्शकों की संख्या पर पड़ता है. अगर देश में ज्यादा थिएटर होते, तो फिल्में छोटे शहरों और गांवों तक आसानी से पहुंच पातीं. इससे न सिर्फ दर्शकों की संख्या बढ़ती, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की कमाई भी और ज्यादा होती.

हालांकि आमिर खान ने थिएटर की कमी की बात कही, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि भारत में ‘धुरंधर’ की कमाई काफी अच्छी रही है. कई भारतीय फिल्मों ने चीन में जाकर बड़ी कमाई की है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने केवल भारतीय सिनेमाघरों में ही शानदार प्रदर्शन किया है. यह दिखाता है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज रहा.

ये भी पढ़ें- अब आपकी छत से मिलेगी टैक्सी! 15 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, क्या है 'एयर टैक्सी' का रोडमैप?