Upcoming Smartphones in India 2026: अगर आप पुराने स्मार्टफोन से बोर हो चुके हैं और नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. अगले हफ्ते भारतीय बाजार में दो शानदार स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. ये दोनों फोन अपनी शानदार खूबियों और डिज़ाइन के साथ आपको एक नई टेक्नोलॉजी का अनुभव देने के लिए तैयार हैं. तो चलिए जानते हैं, कौन सा फोन कब लॉन्च होगा और क्या खास फीचर्स मिलेंगे.
Motorola Edge 70 Pro
मोटोरोला का नया स्मार्टफोन 'Motorola Edge 70 Pro' भारतीय बाजार में 22 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगा. इस फोन के बारे में सभी जानकारियां फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट के जरिए सामने आई हैं, जहां से आप फोन की बिक्री और फीचर्स के बारे में और भी जानकारी ले सकते हैं. लॉन्च के बाद, यह फोन कंपनी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगा.
Motorola Edge 70 Pro की खासियत
Motorola Edge 70 Pro में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 710 कैमरा सेंसर है, जो बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव देगा. इसके अलावा, इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर, 6.8 इंच की सुपर एचडी 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस जैसी तकनीकी खूबियाँ शामिल हैं. रियर कैमरे में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और ऑटो फोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. 4K 60fps पर रिकॉर्डिंग की सुविधा के साथ यह फोन 6500mAh की दमदार बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा. साथ ही, इस फोन में डॉल्बी एटमॉस, एआई फीचर्स, 3 साल का ओएस अपग्रेड, और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा.
Tecno Pop X 5G
अब बारी है Tecno ब्रांड के नए 5G स्मार्टफोन 'Tecno Pop X 5G' की, जो 20 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. इस फोन के लिए माइक्रोसाइट अमेज़न पर तैयार की गई है, जिससे साफ है कि लॉन्च के बाद यह फोन अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
Tecno Pop X 5G की खासियत
Tecno Pop X 5G के खास फीचर्स में मिलिट्री MIL STD 810H सर्टिफिकेशन और आईपी64 प्रो रेटिंग शामिल है, जिससे यह फोन डस्ट और स्पलैश प्रूफ है. इसकी बैटरी 6500mAh की है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी. इसके रैम वेरिएंट में 4GB RAM के साथ 8GB वर्चुअल रैम और 6GB RAM के साथ 12GB वर्चुअल रैम का विकल्प मिलेगा. इसके अलावा, इसमें एआई नॉयस कैंसलिंग जैसी सुविधाएँ भी मौजूद होंगी, जो यूजर्स को बेहतरीन कॉलिंग एक्सपीरियंस देंगी.
ये भी पढ़ें: Upcoming Foldable Smartphones: भारत में जल्द लॉन्च होंगे ये 5 धांसू फोल्डेबल फोन, देखें पूरी लिस्ट