Upcoming Foldable Smartphones: भारत में जल्द लॉन्च होंगे ये 5 धांसू फोल्डेबल फोन, देखें पूरी लिस्ट

Upcoming Foldable Smartphones: 2026 फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए एक निर्णायक वर्ष साबित हो सकता है, क्योंकि इस साल कई बड़ी टेक कंपनियां अपने नए और एडवांस फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में हैं.

Upcoming Foldable Smartphones in india Samsung Galaxy Z Fold 8 iPhone Fold
Image Source: Social Media

Upcoming Foldable Smartphones: 2026 फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए एक निर्णायक वर्ष साबित हो सकता है, क्योंकि इस साल कई बड़ी टेक कंपनियां अपने नए और एडवांस फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इस क्षेत्र में अब कोई एक प्रयोग नहीं, बल्कि बड़े नामों के बीच कड़ी टक्कर हो रही है. Samsung, Apple, Vivo और Google जैसे दिग्गज कंपनियां इस स्पेस को अपने-अपने तरीके से आकार देने के लिए तैयार हैं. इस साल का फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक होने वाला है.

Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Fold 8 Wide

फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung एक बार फिर अपना दबदबा बनाने की तैयारी में है. कंपनी के Galaxy Z Fold 8 और Z Fold 8 Wide को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं. Galaxy Z Fold 8 में इस बार एक बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जिसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो पिछले मॉडलों से काफी बड़ी है. साथ ही, S Pen सपोर्ट की भी वापसी हो सकती है.

Z Fold 8 Wide में एक नया डिजाइन देखने को मिलेगा. इसमें 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.6 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन मिल सकती है, जो इसे और भी आकर्षक बना सकता है. इसके अलावा, इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 45W फास्ट चार्जिंग की संभावना भी जताई जा रही है. इन दोनों स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग जुलाई 2026 में Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान हो सकती है.

Vivo X Fold 6

Vivo भी इस फोल्डेबल स्मार्टफोन रेस में पीछे नहीं है. Vivo X Fold 6 के बारे में खबर है कि इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आएगा. इसके अलावा, 50MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है, जिससे यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है. यह डिवाइस जुलाई 2026 में ग्लोबली लॉन्च होने की संभावना है.

Google Pixel 11 Pro Fold

Google भी अपनी पोजिशन को मजबूत करने के लिए फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखने जा रहा है. Google Pixel 11 Pro Fold को लेकर कई लीक हुई इमेजेस में नया डिजाइन और ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आया है. यह स्मार्टफोन Google के 3nm Tensor G6 चिपसेट पर काम कर सकता है, जो परफॉर्मेंस और AI क्षमताओं में बड़ा सुधार कर सकता है. इसके अगस्त 2026 में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है.

Apple iPhone Fold

फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में सबसे ज्यादा चर्चा Apple के iPhone Fold को लेकर हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Fold सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ लॉन्च हो सकता है. इस स्मार्टफोन में 7.8 इंच की मेन स्क्रीन और 5.5 इंच की बाहरी डिस्प्ले मिल सकती है. इसमें A20 चिपसेट दी जा सकती है, जो इसे बेहद पावरफुल बनाएगा. इसके अलावा, Apple Touch ID को पावर बटन में वापस ला सकता है. इस स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में हो सकती है, जो करीब 2 लाख रुपये से ऊपर जा सकती है.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में आपका Smartphone भी हो रहा है गर्म? अपनाएं ये आसान तरीके, मोबाइल रहेगा कूल-कूल