CM Yogi Singapore Visit: 1 ट्रिलियन इकॉनमी की ओर UP! CM योगी ने सिंगापुर में दिखाया विजन

UP towards 1 trillion economy CM Yogi showed vision in Singapore

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने टेमासेक के चेयरमैन टीओ ची हीन और उनकी टीम के साथ बैठक की. इस बैठक में सीएम योगी ने डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स हब, नवीकरणीय ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने राज्य में निवेशकों के लिए नीतिगत ढांचे और त्वरित मंजूरी प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी साझा की.