UP Richest Persons: ये हैं यूपी के 10 सबसे अमीर लोग, धनकुबेरों की नेटवर्थ सुनकर चौंक जाएंगे आप

यहां ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अपने मेहनत, दूरदर्शिता और अनोखे बिज़नेस आइडिया से न सिर्फ खुद को सफल बनाया, बल्कि लाखों लोगों को रोज़गार भी दिया. आइए जानते हैं यूपी के सबसे अमीर और सफल व्यक्तियों के बारे में, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़े हैं.

UP top 10 Richest Persons and their net worth
Image Source: Social Media

UP Richest Persons: उत्तर प्रदेश सिर्फ आबादी के मामले में ही नहीं, बल्कि उद्योग, कारोबार और नवाचार के क्षेत्र में भी देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है. यहां ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अपने मेहनत, दूरदर्शिता और अनोखे बिज़नेस आइडिया से न सिर्फ खुद को सफल बनाया, बल्कि लाखों लोगों को रोज़गार भी दिया. आइए जानते हैं यूपी के सबसे अमीर और सफल व्यक्तियों के बारे में, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़े हैं.

मुरलीधर ज्ञानचंदानी

कानपुर के रहने वाले मुरलीधर ज्ञानचंदानी ने RSPL ग्रुप की नींव रखी और घड़ी डिटर्जेंट को हर घर का नाम बना दिया. 14,000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ वे यूपी के सबसे अमीर शख्स हैं.

बिमल ज्ञानचंदानी

मुरलीधर के भाई बिमल ज्ञानचंदानी की नेटवर्थ 9,000 करोड़ रुपये है. घड़ी डिटर्जेंट और साबुन के बिज़नेस में दोनों भाइयों की साझेदारी ने FMCG सेक्टर में क्रांति ला दी.

विजय शेखर शर्मा

अलीगढ़ के विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम की शुरुआत की और 8,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक बने. वे भारत के सबसे सफल टेक उद्यमियों में गिने जाते हैं.

दिनेश चंद्र अग्रवाल

नोएडा के दिनेश चंद्र अग्रवाल ने इंडियामार्ट को बी2बी मार्केटप्लेस का लीडर बना दिया. उनकी नेटवर्थ 5,400 करोड़ रुपये है.

सचिन अग्रवाल

पॉलिसीबाजार के सह-संस्थापक सचिन अग्रवाल की नेटवर्थ 4,800 करोड़ रुपये है. उन्होंने बीमा क्षेत्र में डिजिटल क्रांति ला दी.

अलख पांडे

प्रयागराज के अलख पांडे ने यूट्यूब से शुरुआत कर 4,500 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी की. शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अद्वितीय है.

रियल एस्टेट के महारथी

पीएनसी इंफ्राटेक के प्रदीप जैन और चक्रेश जैन, दोनों की नेटवर्थ 4,400 करोड़ रुपये है. इन्होंने कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पूरे किए.

यशवर्धन अग्रवाल

प्रियागोल्ड बिस्कुट के संस्थापक यशवर्धन अग्रवाल ने देशभर में अपने ब्रांड को घर-घर तक पहुंचाया और सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कीं. 

ये भी पढ़ें: सपा विधायक पूजा पाल ने की थी सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ, अखिलेश ने कर दिया पार्टी से निष्कासित