यूपी के छात्रों को मिलेगा बड़ा तोहफा, 25 लाख मुफ्त टैबलेट बांटने को कैबिनेट की मंजूरी; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

UP News Latest: उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राज्य सरकार जल्द ही लाखों युवाओं को फ्री टैबलेट देने जा रही है, जिससे उनकी पढ़ाई और डिजिटल लर्निंग को और बेहतर बनाया जा सके.

UP students will get a big gift Cabinet approves distribution of 25 lakh free tablets benefit
Image Source: Social Media

UP News Latest: उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राज्य सरकार जल्द ही लाखों युवाओं को फ्री टैबलेट देने जा रही है, जिससे उनकी पढ़ाई और डिजिटल लर्निंग को और बेहतर बनाया जा सके. सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया. इस बैठक के बाद सरकार ने छात्रों को फ्री टैबलेट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि “स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना” के तहत करीब 25 लाख टैबलेट खरीदे जाएंगे और उन्हें छात्रों में बांटा जाएगा. इसके लिए सरकार ने पहले से ही बजट में पैसे का इंतजाम कर रखा है. उन्होंने यह भी बताया कि सरकार इससे पहले करीब 60 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट छात्रों को दे चुकी है. अब अगले चरण में 25 लाख और डिवाइस बांटे जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इसका लाभ ले सकें.

किसे मिलेगा फायदा?

यह टैबलेट खास तौर पर उन छात्रों को दिए जाएंगे जो अपने कोर्स के आखिरी साल में पढ़ाई कर रहे हैं. इसका मकसद यह है कि जब छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने के करीब हों, तब उन्हें डिजिटल साधनों की मदद मिल सके.

इन लाभार्थियों में शामिल होंगे:

  • तकनीकी शिक्षा लेने वाले छात्र
  • स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कोर्स के विद्यार्थी
  • कौशल विकास प्रशिक्षण ले रहे युवा
  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के छात्र
  • कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे अंतिम वर्ष के विद्यार्थी
  • सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत कुशल युवा

छात्रों को क्या मिलेगा फायदा?

सरकार का मानना है कि इस योजना से छात्रों को पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी. आज के समय में ऑनलाइन पढ़ाई, नोट्स, वीडियो लेक्चर और डिजिटल कंटेंट बहुत जरूरी हो गया है. ऐसे में टैबलेट मिलने से छात्र आसानी से इन सभी चीजों का उपयोग कर सकेंगे. इसके अलावा, यह योजना युवाओं को तकनीक से जोड़ने और उन्हें डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के 45 लाख लोगों को मिली बड़ी राहत, अवैध कॉलोनी वालों के लिए CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान