UP News: Saharanpur में मस्जिद के नीचे मिला कुआं! ASI ने लिए सैंपल, अब खुलेगा बड़ा राज?

Saharanpur Mosque Dispute: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI ने संभाली जांच की कमान, मस्जिद के नीचे मिले कुएं का निरीक्षण कर टीम ने जुटाए सैंपल, रिपोर्ट से सामने आएगा कुएं का इतिहास.

Bharat 24

UP News:  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद विवाद के बीच अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की एंट्री हो गई है. मस्जिद को गिराए जाने के बाद उसके नीचे एक कुआं मिला था. अब ASI की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस कुएं का निरीक्षण किया और वहां से सैंपल भी जुटाए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान जब मस्जिद को गिराया गया, तो उसके नीचे एक कुआं दिखाई दिया. कुआं मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी. अब इस मामले की जांच के लिए ASI की टीम मौके पर पहुंची और कुएं का बारीकी से निरीक्षण किया. ASI की टीम ने कुएं से अलग-अलग सैंपल इकट्ठा किए हैं. इन सैंपलों की जांच की जाएगी, जिसके बाद यह पता लगाने की कोशिश होगी कि कुआं कितना पुराना है और इससे जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में क्या जानकारी सामने आती है.

ये भी पढ़ें- Breaking News: Mumbai से Vadodara तक बड़ा धमाका! PM मोदी करेंगे 35,000 करोड़ के कामों का उद्घाटन