6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को होगी वोटिंग; जानिए कब आएगा रिजल्ट

चुनावी राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है. चुनाव आयोग ने देश की 6 खाली सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है.

election-commission-announces-bypolls-for-six-vacant-seats-2026
Image Source: Social Media

नई दिल्ली: चुनावी राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है. चुनाव आयोग ने देश की 6 खाली सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 5 विधानसभा सीटों के साथ 1 लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि सभी सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. इन सीटों के खाली होने की वजह संबंधित सांसदों और विधायकों का इस्तीफा है.

इन सीटों पर होंगे उपचुनाव

विधानसभा सीटें:

  • मदुरंतकम (तमिलनाडु)
  • धारापुरम (तमिलनाडु)
  • थट्टांचावडी (पुडुचेरी)
  • रेजीनगर (पश्चिम बंगाल)
  • नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल)

लोकसभा सीट: नौगांव (असम)

उपचुनाव का पूरा शेड्यूल

  • नॉटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 09 सितंबर 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 16 सितंबर 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच: 17 सितंबर 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026
  • मतदान की तिथि: 06 अक्तूबर 2026
  • मतगणना की तिथि: 09 अक्तूबर 2026
  • चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तिथि: 11 अक्टूबर 2026

इस्तीफे के बाद खाली हुईं सीटें

असम की नगांव लोकसभा सीट सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. वहीं तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट से विधायक मरागथम कुमारवेल और धारापुरम सीट से पी. सत्यभामा के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हो रहा है. पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट विधायक हुमायूं कबीर और नंदीग्राम सीट सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे से खाली हुई, जबकि पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर विधायक एन. रंगासामी के इस्तीफे के बाद चुनाव कराया जा रहा है. अब इन सभी सीटों पर नए जनप्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होगा.