Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वडोदरा, नवसारी और मुंबई के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री ने अपने आगामी दौरे की जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि दौरे के दौरान वह 5,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही पश्चिमी समर्पित माल गलियारे के तीन अहम हिस्सों को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा.
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से देश के माल ढुलाई और परिवहन क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिलेगा. इससे सामान की आवाजाही पहले के मुकाबले आसान और तेज होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- नक्शे ने दुनिया को कर दिया भ्रमित! अफ्रीका में समा जाएंगे चीन, भारत और अमेरिका, 450 साल पुराना खेल समझिए