UP Viral Bank Video : कानपुर बैंक विवाद, महिला कर्मचारी ने ग्राहक को धमकाया, वीडियो Viral

UP Kanpur Viral Bank Video Female employee threatened customer

कानपुर HDFC बैंक में एक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है. आस्था सिंह नाम की बैंक कर्मचारी ने एक ग्राहक को खुलेआम धमकी दी. घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आस्था सिंह कहती है, “ठाकुर हूं, यहीं ठोक दूंगी.” 

विवाद की शुरुआत खराब भाषा के इस्तेमाल को लेकर हुई थी. बहस इतनी बढ़ गई कि आस्था सिंह ने ग्राहक को लैपटॉप उठाकर मारने की धमकी दे डाली. वीडियो में बैंक के अन्य कर्मचारी आस्था सिंह को शांत कराने और बीच-बचाव करने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं.