UP Farmers Pension : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, किसानों के मुआवजे पर कही ये बात

UP Farmers Pension CM Yogi announcement farmers compensation

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. इस दौरान वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता की राशि वितरित करेंगे. साथ ही आपदा मित्रों को जीवन बीमा के तहत लाभ भी प्रदान किया जाएगा.

कार्यक्रम स्थल से ही मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. इनमें बागपत, शामली, कासगंज और भदोही में उप कृषि निदेशक कार्यालय और मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास शामिल है. इसके अलावा झांसी के मऊरानीपुर में 50 बेड वाले छात्रावास भवन की आधारशिला रखी जाएगी.