UP चुनावों के लेकर Action में BJP! जानिए Gen Z वोटर्स को साधने का BJP का सुपर-प्लान?

UP Politics: मेरठ में आज सीएम योगी युवाओं से संवाद करेंगे, जबकि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिमी यूपी के संगठन पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों पर मंथन करेंगे.

Bharat 24

UP Politics: मेरठ में आज सियासी हलचल तेज है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार, 21 सितंबर को मेरठ पहुंच रहे हैं. सुभारती विश्वविद्यालय में युवा संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य ऑडिटोरियम में आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल होंगे. यहां वह युवाओं से संवाद करेंगे और शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर बातचीत करेंगे. मुख्यमंत्री का मेरठ में करीब पांच घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है. युवा सम्मेलन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के भी शामिल होने की जानकारी है. कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें- UP Elections: UP में छिड़ी भीषण Poster War! पोस्टरों में सपा के माफियाराज पर बड़ा हमला?