UP Election 2027: Mayawati का बड़ा ब्राह्मण दांव! 20 साल पुराना फॉर्मूला फिर होगा हिट

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अभी से तेज हो गई है. सभी राजनीतिक दल अपने-अपने वोट बैंक को साधने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं.

Bharat 24

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अभी से तेज हो गई है. सभी राजनीतिक दल अपने-अपने वोट बैंक को साधने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं.

इसी बीच बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. माना जा रहा है कि बसपा एक बार फिर अपने पुराने और सफल सामाजिक समीकरण पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है.

दरअसल, मायावती ने 20 साल पहले दलित और ब्राह्मण वोट बैंक के गठजोड़ के दम पर उत्तर प्रदेश की सत्ता हासिल की थी. अब 2027 चुनाव से पहले वही रणनीति फिर से नजर आने लगी है. बसपा लगातार ब्राह्मण समाज को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी इस दिशा में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में बड़ा हादसा, ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी