Bank job 2026: बैंक में करना चाहते हैं काम? यहां कई पदों पर निकली वैकेंसी; जानें कैसे करें आवेदन

UP Bank Vacancy 2026: अगर आप भी सरकारी बैंकिंग सेक्टर में अपनी करियर यात्रा शुरू करना चाहते हैं, तो UP Co-Operative Bank में 2026 के लिए जारी की गई भर्ती का यह अवसर आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है.

UP Cooperative Bank Vacancy 2026 for 116 posts Know how to apply
Image Source: Social Media

UP Bank Vacancy 2026: अगर आप भी सरकारी बैंकिंग सेक्टर में अपनी करियर यात्रा शुरू करना चाहते हैं, तो UP Co-Operative Bank में 2026 के लिए जारी की गई भर्ती का यह अवसर आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 116 विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यदि आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जल्द ही ऑनलाइन आवेदन करें और इस शानदार मौका का फायदा उठाएं.

पदों की जानकारी और आवेदन योग्यता

UP Co-Operative Bank की इस भर्ती में विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इनमें मुख्य रूप से मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट/कैशियर, असिस्टेंट टाइपिस्ट और असिस्टेंट इंजीनियर जैसे पद शामिल हैं. सबसे अधिक वैकेंसी Assistant/Cashier के लिए रखी गई हैं, जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है.

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. यदि आपने कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, मैथ्स या स्टैटिक्स से 55% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, तो आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं. इसके अलावा, बीटेक, BCA, MCA, BBA या MBA (Banking, Finance, HR) डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. असिस्टेंट टाइपिस्ट के लिए हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड लगभग 30 से 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. वहीं, असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री की आवश्यकता है.

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो OBC उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये, SC उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. वहीं, PH उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मुफ्त रखा गया है.

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

इस भर्ती में चयन दो चरणों में होगा. सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की जाएगी, और उसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा. मेन्स परीक्षा के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 15,000 रुपये से लेकर 88,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.

आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले UP Co-Operative Bank की आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट के "Recruitment" सेक्शन में जाकर उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा. फॉर्म में अपनी आवश्यक जानकारी भरने के बाद संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें. फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें ताकि भविष्य में किसी भी संदर्भ के लिए इसका उपयोग किया जा सके.

ये भी पढ़ें: हाई कोर्ट में 300 पदों पर भर्ती, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका, पढ़ें A टू Z पूरी डिटेल