UP Cabinet Meeting: Yogi कैबिनेट की अहम बैठक! कई बड़े प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

UP Cabinet Meeting: अनुपूरक बजट पेश होने से पहले योगी कैबिनेट की अहम बैठक में विकास, युवाओं, किसानों, महिलाओं और कई बड़ी परियोजनाओं से जुड़े एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर.

Bharat 24

UP Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित हुई. बैठक में एक दर्जन से अधिक अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है. इसके बाद सरकार वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश करेगी. माना जा रहा है कि इस बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं और प्रदेश के विकास से जुड़े कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं.

जानकारी के अनुसार, कैबिनेट बैठक में अनुपूरक बजट को अंतिम मंजूरी देने के साथ-साथ कई विकास परियोजनाओं और नई योजनाओं पर भी फैसला लिया जा सकता है. सरकार दोपहर 12:20 बजे के आसपास विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेगी.कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है. इनमें नए लिंक एक्सप्रेसवे, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रस्ताव, धार्मिक पर्यटन स्थलों के विस्तार की योजनाएं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाले फैसले शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Parliament Session: आज सदन में पेश होंगे कई बड़े Bill!, सरकार और विपक्ष में हो सकता है जोरदार टकराव