पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले शहजाद को UP एटीएस ने गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद से शहजाद की गिरफ्तारी हुई है। शहजाद कई सालों से चोरी-छिपे भारत और पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक्स, कपड़े, मसाले और अन्य सामान अवैध रुप से सीमा पार ले जाता था। इसकी आड़ में वो जासूसी भी कर रहा था।