UP Assembly Monsoon Session: शुरू हुआ मानसून सत्र, CM Yogi बोले- विकास के मुद्दों पर होगी चर्चा

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों का स्वागत करते हुए कहा कि सदन जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी मंच है.

Bharat 24

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र की शुरुआत के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी माननीय सदस्यों का स्वागत करते हुए सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि विधानसभा केवल कानून बनाने का मंच नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि यह विधानसभा सत्र प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाएं, ताकि उन पर सार्थक चर्चा हो और समाधान निकाला जा सके. उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा करने और उन्हें परिणाम तक पहुंचाने के लिए विधायिका से बेहतर कोई मंच नहीं हो सकता. संसदीय व्यवस्था में हर जनप्रतिनिधि को अपने क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के सामने रखने का अधिकार और अवसर मिलता है.

ये भी पढ़ें- Share Market Update: Sensex में 531 अंकों की छलांग, Nifty भी हरे निशान पर