Share Market Update: Sensex में 531 अंकों की छलांग, Nifty भी हरे निशान पर

Share Market Update: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 करीब 163 अंक और बीएसई सेंसेक्स 531 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुले.

Bharat 24

Share Market Update: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 करीब 163 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखाई दिया, जबकि बीएसई सेंसेक्स लगभग 531 अंक चढ़कर खुला. बाजार में शुरुआती तेजी से निवेशकों का उत्साह बढ़ा और कई सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिली.

मार्केट एक्सपर्ट आकाश जिंदल ने बाजार के मौजूदा माहौल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है और आने वाले समय में बेहतर GDP ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है. उन्होंने कहा कि महंगाई (Inflation) में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन कुल मिलाकर भारत की आर्थिक स्थिति सकारात्मक बनी हुई है. हालांकि बातचीत के दौरान तकनीकी समस्या के कारण उनका कनेक्शन बाधित हो गया, लेकिन इससे पहले उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर भरोसा जताया और कहा कि मजबूत आर्थिक संकेतक शेयर बाजार को आगे भी समर्थन दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें- By Election Results : दतिया से BJP आगे, बांकीपुर में BJP-PK के बीच कांटे की टक्कर