UP Anganwadi Bharti: यूपी की महिलाओं के लिए शानदार मौका, आंगनवाड़ी में निकली बड़ी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के महिला उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका आया है. राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है.

UP Anganwadi Bharti 2026 Women Jobs in uttar pradesh
Image Source: Social Media

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के महिला उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका आया है. राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है. खास बात यह है कि इस बार अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की लिखित परीक्षा से गुजरने की जरूरत नहीं है. आवेदन करने वाली महिलाओं का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. इस भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक विवरण और दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सम्भल जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री की भर्ती शुरू

उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय ने इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक महिलाएं 5 मई 2026 तक आवेदन कर सकती हैं. यह भर्ती जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में की जा रही है, जिसमें विभिन्न परियोजनाओं के तहत पदों का आवंटन किया जाएगा. उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित होगी, जिससे यह एक शानदार अवसर साबित हो सकता है.

पदों की संख्या और विवरण

सम्भल जिले में विभिन्न स्थानों पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री के कुल 193 पदों पर भर्ती की जा रही है. असमोली में 30, बहजोई में 40, बनियाखेड़ा में 35, गुन्नौर में 14, जुनावई में 12, पवासा में 22, रजपुरा में 9 और सम्भल क्षेत्र में 41 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. यह भर्ती स्थानीय स्तर पर की जाएगी, जिससे क्षेत्रीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी.

आवश्यक शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है. इसके अलावा, उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के आधार पर 18 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है. आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों का संबंधित ग्राम सभा या शहरी वार्ड का निवासी होना भी अनिवार्य है.

आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, निवास प्रमाण पत्र, और जाति प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा और फॉर्म में जरूरी दस्तावेज़ अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा.

ये भी पढ़ें: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, पढ़ें डिटेल