पाकिस्तान में UNKNOWN GUNMAN का कहर, लश्कर कमांडर को गोलियों से भूना; हाफ‍िज सईद का था करीबी

Lashkar-e-Taiba Commander Killed: पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, हाफिज सईद के करीबी माने जाने वाले शेख यूसुफ अफरीदी को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया.

UNKNOWN GUNMAN wreaks havoc in Pakistan Lashkar commander Sheikh Yusuf Afridi shot dead Hafiz Saeed
Image Source: Social Media

Lashkar-e-Taiba Commander Killed: पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, हाफिज सईद के करीबी माने जाने वाले शेख यूसुफ अफरीदी को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया.

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उन पर अचानक गोलियां चला दीं. हमला इतना तेज था कि उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला. गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी. अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

सूत्रों के मुताबिक, शेख यूसुफ अफरीदी लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल था और संगठन में उसकी अहम भूमिका थी. शुरुआती जांच में इस घटना को टारगेट किलिंग के रूप में भी देखा जा रहा है.

पिछले कुछ सालों में मारे गए आतंकी

पिछले कुछ सालों में ऐसे कई बड़े आतंकी पाकिस्तान में मारे गए हैं.

  • शाहिद लतीफ: अक्टूबर 2023 में सियालकोट की एक मस्जिद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी.
  • परमजीत सिंह पंजवाड़: मई 2023 में लाहौर में मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला कर हत्या कर दी गई.
  • अबू कासिम कश्मीरी: सितंबर 2023 में रावलकोट की मस्जिद में गोली मारकर हत्या हुई.
  • हंजला अदनान: दिसंबर 2023 में कराची में घर के बाहर मारा गया.
  • बशीर अहमद पीर: फरवरी 2023 में रावलपिंडी में हमला हुआ.
  • अकरम गाजी: नवंबर 2023 में बाजौर में गोली मार दी गई.
  • दाऊद मलिक: अक्टूबर 2023 में उत्तरी वजीरिस्तान में दिनदहाड़े हत्या हुई.
  • ख्वाजा शाहिद: नवंबर 2023 में पीओके में सिर कटा शव मिला.
  • सैयद खालिद रजा: फरवरी 2023 में कराची में गोली मार दी गई.
  • कैसर फारूक: सितंबर 2023 में कराची में अज्ञात हमलावरों ने हत्या की.

लगातार हो रही घटनाएं

इन घटनाओं से साफ है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में कई आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. ज्यादातर मामलों में हमलावरों की पहचान नहीं हो पाती और न ही कोई संगठन जिम्मेदारी लेता है.

क्या है बड़ा संकेत

लगातार हो रही इन हत्याओं को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से देख रही हैं. यह घटनाएं आतंकी नेटवर्क के अंदर चल रही आपसी दुश्मनी या किसी बड़ी रणनीति का हिस्सा भी हो सकती हैं. फिलहाल, शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या के मामले में जांच जारी है और एजेंसियां हर एंगल से इस केस को देख रही हैं.

ये भी पढ़ें- युद्ध के कारण दुनिया का हाल बेहाल, लेकिन भारत कर रहा कमाल; सोमवार को इस देश के साथ साइन होगा FTA