पाकिस्तान में फिर एक्टिव हुए UNKNOWN GUNMAN, एक हफ्ते में तीन आंतकियों की मौत; जानें पूरी जानकारी

UNKNOWN GUNMAN In Pakistan: पाकिस्तान में एक बार फिर अज्ञात हमलावर सक्रिय हो गए हैं और उनके निशाने पर आतंकी संगठन बताए जा रहे हैं. पिछले एक हफ्ते में ऐसे दो मामलों की खबर सामने आई है, जिनमें आतंक से जुड़े लोगों की मौत हुई है.

UNKNOWN GUNMAN again active in Pakistan three terrorists killed in a week
Image Source: Social Media

UNKNOWN GUNMAN In Pakistan: पाकिस्तान में एक बार फिर अज्ञात हमलावर सक्रिय हो गए हैं और उनके निशाने पर आतंकी संगठन बताए जा रहे हैं. पिछले एक हफ्ते में ऐसे दो मामलों की खबर सामने आई है, जिनमें आतंक से जुड़े लोगों की मौत हुई है.

ताजा मामला इस्लामाबाद का है. यहां हिजबुल से जुड़े बताए जा रहे सज्जाद अहमद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार को हुई.
सज्जाद के एक पड़ोसी ने उसकी मौत की पुष्टि की है. स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर अचानक आए और गोली मारकर फरार हो गए.

कौन था सज्जाद अहमद?

सज्जाद अहमद कश्मीर का रहने वाला बताया जाता है और उस पर भारत के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे. बताया जाता है कि वह 1997 में पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क के संपर्क में आया था, जिसके बाद उसने यह रास्ता अपना लिया. हाल के समय में उसे हिजबुल का कमांडर बताया जा रहा था.

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. दो दिन पहले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े सलमान अजहर की मौत हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी मौत एक अज्ञात वाहन की टक्कर में हुई. उसे बहावलपुर में दफनाया गया था. सलमान अजहर को मसूद अजहर का करीबी माना जाता था. इसी तरह पिछले हफ्ते लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह घटना खैबर पख्तूनख्वा में हुई थी.

पहले भी कई टारगेट किलिंग

बताया जाता है कि 2019 से इस तरह की टारगेट किलिंग के मामले सामने आ रहे हैं. अब तक 20 से ज्यादा ऐसे लोगों की हत्या हो चुकी है, जिनका नाम आतंक से जोड़ा जाता है. हालांकि, इन घटनाओं को लेकर पाकिस्तान की सरकार या एजेंसियों की तरफ से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती. अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन हमलों के पीछे कौन है.

पाकिस्तान में सक्रिय नेटवर्क

रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में लश्कर और जैश जैसे संगठनों से जुड़े हजारों लोग सक्रिय बताए जाते हैं. इनका मुख्य काम भारत के खिलाफ गतिविधियां चलाना बताया जाता है. कई इलाकों में इनके ट्रेनिंग कैंप होने की भी बात कही जाती है, जहां नए लोगों को तैयार किया जाता है.

बढ़ती चिंता

लगातार हो रही इन घटनाओं से यह साफ है कि पाकिस्तान के अंदर भी हालात पूरी तरह शांत नहीं हैं. अज्ञात हमलावरों के लगातार सक्रिय होने से डर और असमंजस का माहौल बना हुआ है. अब देखना होगा कि इन मामलों पर आगे क्या जानकारी सामने आती है और क्या कभी इन हमलों के पीछे का सच सामने आ पाता है.

ये भी पढ़ें- 6500 टन गोला-बारूद, हथियार, मिसाइल... ईरान के खिलाफ लंबी लड़ाई की तैयारी कर रहा अमेरिका?