Union Budget 2026: नया साल आते ही लोगों को नए साल के बजट का भी इंतजार रहता है. क्योंकि नया साल आ चुका है, साथ ही लोगों को इंतजार है कि आखिर साल का बजट कब जारी होगा. ये सवाल इसलिए भी सामने आता है क्योंकि फरवरी की पहली तारीख को रविवार का दिन है. लोगों के मन में सवाल है कि इसी दिन बजट पेश किया जाएगा या नहीं?
हालांकि बजट पेश करने की तारीफ पर भी आखिरी फैसला इस हफ्ते लिया जा सकता है. उस दौरान तस्वीर साफ हो जाएगी कि साल 2026 का बजट कब पेश किया जाएगा. जानकारी के लिए बता दें कि कब जारी किया जाए ये फैसला पार्लियामेंट्री अफेयर्स करती है, और इसकी अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं.
1 फरवरी या फिर अगली तारीख?
फिलहाल आधिकारिक तौर पर तारीफ सामने नहीं आई.मीडिया रिपोर्ट्स की मानी जाए तो केंद्र सरकार 1 फरवरी को ही इस बार का बजट पेश करने के पक्षकर में है. फिर चाहे ही रविवार का दिन क्यों न हो. संकेत मिल रहे हैं कि सरकार तय शेड्यूल से हटना नहीं चाहती और बजट प्रक्रिया में स्थिरता बनाए रखना चाहती हैं. आप सोच रहे होंगे कि आखिर 1 फरवरी का दिन ही क्यों सामने आ रहा है, तो इस सवाल का सीधा जवाब पुराने पैटर्न से जुड़ता है. पिछले कई साल के बजट पर अगर गौर किया जाए तो 1 फरवरी को ही पेश किया जा रहा है. इसी परंपरा को केंद्र सरकार इस बार भी बरकरार रखना चाहती है. जिसके कारण 1 फरवरी को बजट पेश होने की अटकलें लगाई जा रही हैं.
कितने हफ्ते तक चलेगा सत्र?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजट सत्र का पहला चरण तीन हफ्ते चल सकता है. इन्हीं तीन हफ्तों के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और आम बजट पेश किया जाएगा और बजटीय प्रस्तावों पर विस्तार से बहस होगी. साथ ही वित्त विधेयक भी संसद में रखा जाएगा. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वंय जवाब दे सकते हैं.
इस साल से चलती आ रही फरवरी की परंपरा
बात करें फरवरी महीने में बजट पेश करने की तो याद करवा दें कि ऐसा पहली बार नहीं कि फरवरी की पहली तारीफ को बजट पेश किया जाता है. ये परंपरा पिछले 2017 से चलती हुई आ रही है. यानी 2017 से 1 फरवरी को ही पेश किया गया था. हालांकि इसके पहले के सालों पर गौर किया जाए तो पहले फरवरी के आखिरी सप्ताह में पेश किया जाता था. क्योंकि यही पुराना पैटर्न चलता आ रहा है, लेकिन हफ्ते में आने वाली छुट्टी और गुरु रविदास जयंती होने के कारण 1 फरवरी को लेकर सवाल सामने आ रहा है. फिलहाल तारीख में कोई बदलाव आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए. जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार भी संभवता सरकार एक फरवरी को ही बजट पेश करे.
यह भी पढ़ें: Budget 2026 Date: 1 या 2 फरवरी.. कब पेश होगा बजट 2026? जानें तारीख को लेकर क्यों है कंफ्यूजन