UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा की 12वीं के परिणाम आ चुके हैं. इस बार इंटर की परीक्षा में हरिद्वार की वंशिका ने बाजी मारी है. 97% अंकों के साथ वंशिका ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. हरिद्वार के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर की छात्रा हैं वंशिका. उनके पिता टैक्सी ड्राइवर हैं. वंशिका की इस उपलब्धि पर शिक्षक, उनके परिवार वाले, सहपाठी, छात्र-छात्राएं काफी खुश हैं. उनको बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं. वंशिका का कहना है कि उन्होंने पढ़ाई में कड़ी मेहनत की और इसकी वजह से उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है.
ये भी पढ़ें- Rihanna का मुंबई में छाया देसी अंदाज़, खास अंदाज में 'शुक्रिया' कहकर जीता फैंस का दिल; देखें VIDEO