हवा में टकराए रूस के दो Su-35S फाइटर जेट, दोनों पायलट लापता, यूक्रेन जंग के बीच कैसे हुआ यह हादसा?

रूस के कुर्स्क इलाके में सोमवार को दो रूसी लड़ाकू विमान आपस में टकरा गए. रूसी सैन्य विमानन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कुर्स्क क्षेत्र में रूस के दो Su-35S लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए.

Two Russian Su-35S fighter jets collided in mid-air amidst the Ukraine war
Image Source: Social Media

रूस के कुर्स्क इलाके में सोमवार को दो रूसी लड़ाकू विमान आपस में टकरा गए. रूसी सैन्य विमानन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कुर्स्क क्षेत्र में रूस के दो Su-35S लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए. हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. दुर्घटना के बाद दोनों विमानों के पायलटों का भी पता नहीं चल सका है.

Su-35S विमानों का इस्तेमाल रूसी सेना यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइलों को रोकने के अलावा यूक्रेनी सेना की वायु रक्षा प्रणालियों का मुकाबला करने के लिए करती है.

यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार आधी रात से यूक्रेन में 72 घंटे के लिए हमले रोकने का आदेश दिया था.

तीन दिन के लिए हमलों पर रोक

रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने शनिवार आधी रात से कीव पर तीन दिनों के लिए हमले रोकने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत से जुड़ा है, जिसकी तैयारी की जा रही है और यह बातचीत कीव में होनी है.

वहीं, यूक्रेनी मीडिया के अनुसार, रूस ने हाल में यूक्रेन की कुछ महत्वपूर्ण इमारतों को निशाना बनाकर हमले किए थे. रिपोर्ट में दावा किया गया कि रूसी ड्रोन ने कीव में यूक्रेन की सुरक्षा सेवा की मुख्य इमारत और शहर के एक अन्य इलाके में इसी विभाग की एक और इमारत को निशाना बनाया.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने ट्रंप से की बात

डाउनिंग स्ट्रीट के मुताबिक, सोमवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की. दोनों नेताओं ने यूक्रेन में और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए युद्धविराम की दिशा में प्रयास जारी रखने पर सहमति जताई.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन में युद्धविराम की कोशिश जारी रखने की जरूरत पर सहमति जताई, ताकि आगे होने वाली मौतों को रोका जा सके. प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के साथ-साथ हाल में अमेरिका की अगुवाई में हुई शांति वार्ता के लिए ब्रिटेन के समर्थन को भी दोहराया.

ये भी पढ़ें - 9/11 हमले को लेकर नया खुलासा, अमेरिका का जिगरी दोस्त निकला अलकायदा आतंकी का मददगार, FBI ने छिपाया सच?