दो और LPG टैंकर होर्मुज स्ट्रेट को पार करके पहुंचेंगे भारत, नौसेना का जंगी जहाज कर रहा रक्षा; देखें VIDEO

Indian Ships Cross Strait of Hormuz: भारत के दो और जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके अब देश की ओर बढ़ रहे हैं. इन जहाजों के नाम ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ हैं. दोनों ने सोमवार को ही स्ट्रेट पार कर लिया था और अब कुछ दिनों में भारत पहुंचने की उम्मीद है.

Two more LPG tankers will cross Strait of Hormuz reach India naval warship is protecting video
Image Source: ANI

Indian Ships Cross Strait of Hormuz: भारत के दो और जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके अब देश की ओर बढ़ रहे हैं. इन जहाजों के नाम ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ हैं. दोनों ने सोमवार को ही स्ट्रेट पार कर लिया था और अब कुछ दिनों में भारत पहुंचने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि दोनों जहाज एक-दूसरे के करीब ही सफर कर रहे हैं और इनकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं.

इन दोनों जहाजों पर कुल 92,612 टन से ज्यादा एलपीजी लदी हुई है. यह मात्रा भारत की लगभग एक दिन की जरूरत के बराबर मानी जा रही है. ट्रैकिंग जानकारी के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट पार करने से पहले ये जहाज ईरान के लारक और क़ेश्म द्वीपों के बीच से गुजरे थे. माना जा रहा है कि वहां इनकी जांच भी की गई होगी.

कब पहुंचेंगे भारत

अब ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ तेजी से भारत की ओर बढ़ रहे हैं. ‘जग वसंत’ के 26 मार्च और ‘पाइन गैस’ के 28 मार्च तक भारत पहुंचने की संभावना है. ‘जग वसंत’ पर 33 और ‘पाइन गैस’ पर 27 भारतीय नाविक सवार हैं.

पहले भी पहुंच चुके हैं जहाज

इससे पहले भी दो भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित भारत पहुंच चुके हैं. इन दोनों जहाजों पर भी करीब 92,700 टन एलपीजी थी. युद्ध शुरू होने के बाद अब तक कुल 4 भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं.

अब भी फंसे हैं कई जहाज

जंग शुरू होने से पहले 28 भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट के आसपास मौजूद थे. इनमें से कुछ जहाज अभी भी वहीं फंसे हुए हैं. शिपिंग मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल करीब 20 जहाज अभी भी वहां हैं, जिनमें से 5 जहाज एलपीजी लेकर खड़े हैं. कुल मिलाकर, धीरे-धीरे भारतीय जहाजों को रास्ता मिल रहा है और वे सुरक्षित भारत लौट रहे हैं.

ये भी पढ़ें- वो 4 फिल्में, जिन्होंने आदित्य धर को बनाया बॉलीवुड का 'बादशाह', दो के लिए मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड