ट्रंप ने जेलेंस्की को 'रगड़' दिया! यूक्रेन के राष्ट्रपति की हुई ऐसी 'बेइज्जती', सलाद का टुकड़ा तक नहीं खा पाए!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को बिना किसी सम्मान के सरेआम नकार दिया.

Trump rubbed Zelensky Ukraine President humiliated
ट्रंप-जेलेंस्की | Photo: X/POTUS

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा एक बेहद विवादास्पद मोड़ पर समाप्त हुई. जेलेंस्की, जिनकी उम्मीदें अमेरिकी समर्थन से जुड़ी हुई थीं, वाइट हाउस पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें सिर्फ अपमान का सामना करना पड़ा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को बिना किसी सम्मान के सरेआम नकार दिया और ओवल ऑफिस में तीखी नोकझोंक के बाद उन्हें बिना खाना दिए वाइट हाउस से बाहर निकाल दिया.

जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी, तनाव बढ़ता गया

यह घटनाक्रम शुक्रवार की रात हुआ, जब जेलेंस्की और ट्रंप के बीच बातचीत ओवल ऑफिस में हुई. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी, तनाव बढ़ता गया. जेलेंस्की ने रूस के साथ की गई कूटनीतिक प्रतिबद्धताओं पर सवाल उठाए, जबकि ट्रंप ने इसे एक बड़ा खतरा बताते हुए जेलेंस्की को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई. उन्होंने कहा, "आप लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और तीसरे विश्व युद्ध का जोखिम ले रहे हैं."

चर्चा के दौरान ट्रंप ने कहा, "यह बहुत अपमानजनक है. आप जिस रास्ते पर जा रहे हैं, वह आपके देश के लिए सही नहीं है, खासतौर पर उस देश के लिए जिसने आपका इतना समर्थन किया है." इस पर जेलेंस्की ने आपत्ति जताई, लेकिन ट्रंप की गुस्से में भरी प्रतिक्रिया से स्थिति और भी बिगड़ गई.

वाइट हाउस छोड़ने का आदेश

इसके बाद, ओवल ऑफिस में इस तीखी बहस के तुरंत बाद, ट्रंप ने अपने सलाहकारों के साथ बैठक की. एक वाइट हाउस अधिकारी के अनुसार, ट्रंप ने फैसला किया कि जेलेंस्की से बातचीत अब जारी नहीं रखी जा सकती. ट्रंप ने अपने सलाहकारों से कहा, "अब जेलेंस्की का समय खत्म हो चुका है, उन्हें जाने देना चाहिए."

यहां तक कि जब जेलेंस्की और उनके प्रतिनिधिमंडल ने लंच का इंतजार किया, उन्हें बिना किसी खाओ-पिओ के वाइट हाउस छोड़ने का आदेश दे दिया गया. लंच पहले ही तैयार था, लेकिन उन्हें इसे छोड़ने को कहा गया. यह स्थिति जेलेंस्की और उनके दल के लिए बेहद निराशाजनक रही, और इस अपमानजनक अनुभव के बाद वे वाइट हाउस से तुरंत रवाना हो गए.

ये भी पढ़ेंः Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका? सेमीफाइनल में किसके खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया, यहां जानिए