विश्व यु्द्ध की आशंका गहराई! ट्रंप ने पुतिन को दी परमाणु धमकी, कहा- रूस से हम 25 साल आगे

Trump Warn Putin: वॉशिंगटन के नज़दीक स्थित क्वांटिको मिलिट्री बेस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अचानक बुलाई गई एक हाई-लेवल मीटिंग चर्चा में है. इस गोपनीय बैठक में अमेरिका के सैकड़ों शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल, एडमिरल और उनके रणनीतिक सलाहकार शामिल हुए.

Trump issues nuclear threat to Putin We are 25 years ahead of Russia
Image Source: ANI/ File

Trump Warn Putin: वॉशिंगटन के नज़दीक स्थित क्वांटिको मिलिट्री बेस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अचानक बुलाई गई एक हाई-लेवल मीटिंग चर्चा में है. इस गोपनीय बैठक में अमेरिका के सैकड़ों शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल, एडमिरल और उनके रणनीतिक सलाहकार शामिल हुए. इस दौरान ट्रंप ने रूस और खासकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर जो कहा, उसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा.

ट्रंप ने रूस को सीधे चेताते हुए कहा, "हमारे पास दुनिया के सबसे घातक न्यूक्लियर हथियार हैं, लेकिन इस्तेमाल नहीं करना चाहते."  ट्रंप ने अपने भाषण में दावा किया कि रूस की परमाणु बयानबाज़ी के जवाब में अमेरिका ने अपनी सबसे आधुनिक परमाणु पनडुब्बी रूस के पास तैनात कर दी है. उन्होंने जोर देते हुए कहा, "हमारी न्यूक्लियर सबमरीन इतनी एडवांस है कि कोई पकड़ नहीं सकता. रूस और चीन से हम 25 साल आगे हैं."

"कागज का शेर"

ट्रंप ने अपने पुराने राजनीतिक प्रतिद्वंदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि अलास्का में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने पुतिन से कहा था, "चार साल से एक युद्ध लड़ रहे हो, जो एक हफ्ते में खत्म हो सकता था. क्या आप सिर्फ दिखावे के शेर हो?" ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को "अनावश्यक और लंबा खिंचा हुआ संघर्ष" बताया और कहा कि उन्हें पुतिन से काफी निराशा हुई है.

हथियारों की बिक्री होगी तेज़

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका आने वाले समय में रक्षा उपकरणों की बिक्री में तेजी लाने वाला है. उन्होंने कहा, "पेंटागन जल्द ही बड़े रक्षा सौदों का ऐलान करेगा. दुनिया के कई देश अमेरिकी हथियारों की डिमांड कर रहे हैं. इनमें से 95% देश अमेरिका के साथ हैं." हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि वह ‘100%’ का दावा नहीं करेंगे, क्योंकि "दुनिया में कुछ भी बदल सकता है."

यह भी पढ़ें- अमेरिका में कल से छुट्टी पर भेजे जाएंगे 9 लाख कर्मचारी, जानें क्या है कारण?