अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अगर हमास गाजा पट्टी को लेकर प्रस्तावित शांति योजना को रविवार शाम छह बजे (वाशिंगटन डीसी समय) तक स्वीकार नहीं करता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. ट्रंप ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि यह आखिरी मौका है, और अगर इसे ठुकराया गया, तो हमास पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा.
यह बयान ऐसे समय में आया है जब इजराइल-हमास युद्ध के दो साल पूरे होने वाले हैं, जिसकी शुरुआत 7 अक्टूबर को हुई थी. ट्रंप की यह पहल संघर्ष को खत्म करने और बंधकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है.
इजराइल ने दी ट्रंप योजना को मंजूरी
ट्रंप द्वारा प्रस्तावित इस शांति समझौते को इजराइल सरकार ने औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी इस पहल का स्वागत किया है. लेकिन दूसरी ओर, मिस्र और कतर जैसे मध्यस्थ देशों और हमास के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि कुछ बिंदुओं पर अभी और चर्चा की जरूरत है. उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि किन बिंदुओं को लेकर असहमति है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी चेतावनी
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "हमास को रविवार शाम छह बजे तक समझौते के लिए हां कहना होगा. लगभग हर संबंधित देश इस योजना पर सहमत हो चुका है. अगर इस मौके को गंवाया गया, तो हमास को उस स्तर के हमलों का सामना करना पड़ेगा, जो उसने पहले कभी नहीं देखे होंगे."
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी हाल में पश्चिम एशिया में शांति कायम करके ही दम लिया जाएगा.
नेतन्याहू के साथ पेश किया था प्रस्ताव
यह शांति योजना ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात के बाद पेश की थी. योजना के मुख्य बिंदुओं में युद्धविराम, बंधकों की अदला-बदली, और गाजा के पुनर्निर्माण की व्यवस्था शामिल है.
योजना के मुख्य बिंदु:
1. युद्धविराम और बंधकों की रिहाई
2. हथियार छोड़ने पर माफी
3. मानवीय सहायता और पुनर्निर्माण
गाजा प्रशासन के लिए नई व्यवस्था
क्षेत्रीय सहयोग और गारंटी
सुरक्षा और स्थिरता के लिए विशेष बल
इजराइल की सेना (IDF) गाजा से चरणबद्ध रूप से हटेगी, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्रों पर अस्थायी नियंत्रण बनाए रखेगी, जब तक कि पूरी सुरक्षा बहाल न हो जाए.
ये भी पढ़ें- ईरान पर फिर हमला कर सकते हैं अमेरिका-इजरायल? इन पांच बड़े 5 संकेतों से समझिए सबकुछ