PM Modi On American Tariff: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है. इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जिसमें उन्होंने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत करना अच्छा लगा और इस फैसले से भारत को बड़ा फायदा होगा. उन्होंने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ में कमी आने से भारतीय कारोबारियों और निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में बेहतर मौके मिलेंगे. पीएम मोदी ने इस घोषणा के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति को भारत की जनता की ओर से धन्यवाद भी दिया.
Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2026
When two large economies and the…
दो लोकतंत्रों की साझेदारी पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दो बड़े लोकतंत्र मिलकर काम करते हैं, तो इसका सीधा फायदा आम लोगों तक पहुंचता है. उनके मुताबिक आपसी सहयोग से न सिर्फ व्यापार बढ़ेगा, बल्कि निवेश, तकनीक और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. उन्होंने वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-अमेरिका साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया.
फोन कॉल में कई अहम मुद्दों पर बातचीत
यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच फोन पर विस्तृत बातचीत हुई. इस बातचीत में व्यापार के अलावा द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक हालात और रणनीतिक सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने भविष्य में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.
ट्रंप ने भी संबंधों को बताया मजबूत
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत को सकारात्मक बताया और दोनों देशों के रिश्तों की मजबूती पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच दोस्ताना संबंध आगे भी जारी रहेंगे और व्यापार समझौते से दोनों देशों को लाभ मिलेगा.
भारतीय व्यापारियों और निर्यातकों को मिलेगी राहत
टैरिफ में कटौती का सीधा फायदा भारतीय निर्यातकों को मिलने की उम्मीद है. टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग गुड्स, फार्मा, कृषि उत्पाद और अन्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े कारोबारियों के लिए अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा करना आसान हो सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत-अमेरिका व्यापार में आने वाले महीनों में तेजी देखी जा सकती है.
रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों में नया अध्याय
इस घटनाक्रम को भारत और अमेरिका के रणनीतिक व आर्थिक रिश्तों में नए अध्याय के तौर पर देखा जा रहा है. आने वाले समय में दोनों देशों के बीच व्यापक ट्रेड डील को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है. इससे न सिर्फ व्यापार बढ़ेगा, बल्कि निवेश, तकनीक हस्तांतरण और वैश्विक सप्लाई चेन में सहयोग भी मजबूत होगा.
ये भी पढ़ें- FTA पर भारत-अमेरिका के बीच बन गई बात? पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, सर्जियो गोर ने दी जानकारी