Donald Trump Melania Trump viral video: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है एक वीडियो, जिसमें न कोई आवाज़ है, न कोई बयान, लेकिन फिर भी पूरी दुनिया उसे डिकोड करने में लगी है.
यह क्लिप उस वक्त की है जब ट्रंप और मेलानिया न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) से लौटकर "मरीन वन" हेलिकॉप्टर में बैठे थे. ट्रंप किसी गहरी बात में उलझे लग रहे थे, और कैमरे ने उन्हें अपनी उंगली से मेलानिया की ओर इशारा करते हुए कैद कर लिया. वहीं मेलानिया सामने बैठकर बस गंभीरता से सिर हिला रही थीं. और बस, यहीं से सोशल मीडिया का रडार ऑन हो गया.
📹Journalists captured on video what appears to be an argument between Trump and his wife Melania
— NEXTA (@nexta_tv) September 26, 2025
The footage shows the U.S. President wagging his finger at the First Lady, while she shakes her head in response.
It’s unclear what they were discussing on board the plane, but… pic.twitter.com/3xGwDXgrFu
ट्रंप बोले... मेलानिया सुनती रहीं
वीडियो की खास बात ये है कि इसमें ट्रंप कुछ समझाते नजर आते हैं, हाथ हिलाकर, उंगली से इशारा करते हुए. मेलानिया चुपचाप सुनती दिखती हैं, चेहरे पर न कोई मुस्कान, न नाराज़गी, सिर्फ एक "प्रेजिडेंशियल poker face".
वीडियो के आख़िरी हिस्से में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर मरीन वन से उतरते हैं और व्हाइट हाउस की साउथ लॉन की तरफ बढ़ते हैं, बिल्कुल ऐसे जैसे कुछ हुआ ही न हो. लेकिन तब तक ट्विटर, इंस्टाग्राम और YouTube पर "Marital decode mode" ऑन हो चुका था.
ट्रंप का ट्रिपल सबोटाज, UNGA के दौरान हादसा?
वीडियो वायरल होने के बाद ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट Truth Social पर पोस्ट किया कि उन्हें और मेलानिया को UNGA ट्रिप के दौरान ‘Triple Sabotage’ का सामना करना पड़ा.
उनके मुताबिक, एक टूटे हुए एस्केलेटर ने उन्हें गिरने से बाल-बाल बचाया. उन्होंने लिखा, "अगर हमने रेलिंग न पकड़ी होती तो हम स्टील की सीढ़ियों पर गिर सकते थे." उन्होंने इसे "शर्मनाक और संदिग्ध" बताया. यानी ट्रंप अब सिर्फ पॉलिटिक्स नहीं, थ्रिलर मूवी के प्लॉट भी देने लगे हैं.
रिश्तों पर सवाल, या फिर मीडिया की ज्यादा उत्सुकता?
ट्रंप और मेलानिया का ये वीडियो मरीन वन की दीवारों के भीतर की राजनीति को दिखाता है, कम से कम सोशल मीडिया तो यही मान रहा है. कई यूज़र्स ने ट्रंप के ‘फिंगर पॉइंटिंग’ को "आदेशात्मक" कहा, तो कुछ ने मेलानिया की चुप्पी को "खामोश नाराज़गी" का नाम दिया. लेकिन वहीं कुछ लोगों का कहना है, "दंपति एक गंभीर मुद्दे पर बात कर रहे होंगे, सब कुछ गॉसिप नहीं होता!"
ट्रंप का पुराना तंज और मैक्रों का ‘धक्का’
ऐसा पहली बार नहीं जब ट्रंप का कोई वैवाहिक या विदेशी रिश्तों वाला कमेंट चर्चा में आया हो. कुछ महीनों पहले उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों को शादी की सलाह दे दी थी, जब एक वायरल वीडियो में ब्रिजिट ने मैक्रों को हल्का सा ‘धक्का’ दे दिया था.
ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा था, "Make sure the door remains closed." यानी रिश्ते की डोर हो या विमान का दरवाज़ा, ट्रंप सब पर नज़र रखते हैं.
यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव ने बनाई अपनी पार्टी, पोस्टर जारी कर दी चुनाव चिन्ह की जानकारी; RJD के लिए खड़ी होंगी मुश्किलें!