Breaking News: उद्धव ठाकरे की बढ़ीं मुश्किलें? लोकसभा स्पीकर ने UBT नेताओं को किया तलब!

Breaking News: महाराष्ट्र की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. शिवसेना (यूबीटी) में जारी हलचल के बीच लोकसभा स्पीकर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बैठक के लिए बुलाया है.

Image Source: Social Media

Breaking News: महाराष्ट्र की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. शिवसेना (यूबीटी) में जारी हलचल के बीच लोकसभा स्पीकर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बैठक के लिए बुलाया है.

जानकारी के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई को आज शाम 5 बजे बैठक के लिए तलब किया है. यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब पार्टी में टूट और सांसदों के अलग गुट बनाने की चर्चाएं लगातार तेज हैं.

पिछले कुछ दिनों से शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसदों की गतिविधियों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है. कुछ सांसदों के दिल्ली पहुंचने और अलग रणनीति पर काम करने की खबरों ने भी सियासी हलचल बढ़ा दी है.

इसी बीच लोकसभा स्पीकर की ओर से अरविंद सावंत और अनिल देसाई को बुलाए जाने को बेहद अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि बैठक में पार्टी की मौजूदा स्थिति और सांसदों से जुड़े घटनाक्रम पर चर्चा हो सकती है.

ये भी पढ़ें- अपनी अय्याशी के लिए... केतन के पिता ने सिया गोयल को लेकर किए कई खुलासे, जानें क्या कहा