Tripti Dimri And Ranbir Kapoor Intimate Scene: साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘एनिमल’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, बल्कि कई कलाकारों को रातोंरात स्टार भी बना दिया. उन्हीं में से एक नाम था तृप्ति डिमरी का. फिल्म में उनकी मौजूदगी भले ही सीमित थी, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस ने सभी का ध्यान खींचा, खासकर रणबीर कपूर के साथ उनके इंटीमेट सीन ने.
हालांकि, जहां एक ओर ये सीन उन्हें चर्चा में ले आए, वहीं दूसरी ओर तृप्ति को भारी ट्रोलिंग और गंदे कमेंट्स का सामना भी करना पड़ा. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि इंटरनेट पर की गई ट्रोलिंग ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था. एक इंटरव्यू में तृप्ति डिमरी ने कहा, “मैं बहुत रोती थी... खुद को कमरे में बंद कर लेती थी... समझ ही नहीं आता था कि लोग इतना बुरा क्यों लिखते हैं.”
कौन हैं तृप्ति डिमरी?
तृप्ति डिमरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से. इसमें उन्होंने जोया रियाज का किरदार निभाया, जो फिल्म में रणबीर के किरदार की प्रेमिका थी.
इस किरदार में तृप्ति ने अपने अभिनय और बोल्ड सीन से दर्शकों को हैरान कर दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इन्हीं सीन की वजह से वह निशाने पर आ गईं.
एनिमल की ब्लॉकबस्टर सफलता
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लगभग 915 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली, और साल की सबसे बड़ी हिट बन गई. फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल जैसे सितारों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन तृप्ति डिमरी की छोटी सी भूमिका ने भी लोगों के दिलों में जगह बना ली.
एक्टर बनने का संघर्ष और हिम्मत
तृप्ति का यह सफर उन सभी कलाकारों के लिए प्रेरणा है, जो कभी ट्रोलिंग या आलोचना से टूट जाते हैं. हालांकि उन्होंने इसे झेला, लेकिन अब वो न केवल एक पहचान बना चुकी हैं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में "नेक्स्ट बिग थिंग" के तौर पर देखी जा रही हैं.
यह भी पढ़ें- सिंगर ज़ुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर कब आएगा भारत? सीएम हिमंत ने दी जानकारी