इश्क का पागलपन! कपड़े के गुड्डे से इस महिला ने रचाई शादी, अब चौथे बच्चे की बनने वाली है मां

Viral Video: दुनिया में अजीबोगरीब रिश्तों की कमी नहीं है, लेकिन कभी-कभी कोई कहानी ऐसी सामने आ जाती है जो हैरानी के साथ-साथ लोगों को हंसने पर भी मजबूर कर देती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ब्राजील की एक महिला अपने अनोखे प्यार और परिवार की वजह से चर्चा में है.

trending viral video Madness of love woman married a cloth doll mother of her fourth child
Image Source: Social Media

Viral Video: दुनिया में अजीबोगरीब रिश्तों की कमी नहीं है, लेकिन कभी-कभी कोई कहानी ऐसी सामने आ जाती है जो हैरानी के साथ-साथ लोगों को हंसने पर भी मजबूर कर देती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ब्राजील की एक महिला अपने अनोखे प्यार और परिवार की वजह से चर्चा में है. वजह? महिला ने दावा किया है कि उसने अपने पति, जो इंसान नहीं, बल्कि कपड़े का गुड्डा है, के साथ अपने चौथे बच्चे का स्वागत किया है.

37 वर्षीय मेइरिवोन रोचा मोरेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. वीडियो में वह प्रसव पीड़ा की एक्टिंग करती नजर आती हैं, कभी पेट पकड़कर चलती हैं, तो कभी बाथरूम की ओर भागती दिखती हैं. कुछ ही देर बाद वह एक छोटे से कपड़े के खिलौने को दिखाती हैं और दावा करती हैं कि यही उनका नवजात बच्चा है. इस ‘नए मेहमान’ का नाम उन्होंने रोब्सु मार्सेलिनो रखा है.

2018 से शुरू हुई थी यह अनोखी कहानी

मेइरिवोन की यह अलग दुनिया साल 2018 में शुरू हुई थी, जब उन्होंने मार्सेलो नाम के एक कपड़े के गुड्डे से पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की थी. तब से उनका यह ‘परिवार’ लगातार बढ़ता जा रहा है.

उनका एक 3 साल का बड़ा बेटा है (वह भी कपड़े का गुड्डा), वहीं मार्सेला और एमिलिया नाम की जुड़वां बेटियां दिसंबर 2023 में ‘जन्मी’ थीं. अब रोब्सु इस परिवार का चौथा सदस्य बताया जा रहा है.

खुशी भी, चिंता भी

सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए मेइरिवोन ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं बहुत खुश हूं, लेकिन अब मार्सेलो को दूसरी नौकरी ढूंढनी पड़ेगी. इतने बड़े परिवार का खर्च उठाना उसके लिए आसान नहीं होगा.”

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. 74 हजार से ज्यादा बार देखे जा चुके इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर चुटकियां लीं. एक यूजर ने लिखा, “ये तो साइंस को भी सोच में डाल देने वाला मामला है.” दूसरे ने मजाक किया, “मार्सेलो बहुत इमोशनल पिता लग रहे हैं, शायद रुई के आंसू बहा रहे हों.” एक और यूजर ने लिखा, “इंटरनेट पर अब बस यही देखना बाकी था.”

इंटरनेट की दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं

यह कहानी भले ही तर्क और हकीकत से दूर लगे, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसे किस्से तेजी से वायरल हो जाते हैं. कोई इसे मनोरंजन मान रहा है, तो कोई हैरानी जता रहा है लेकिन इतना तय है कि मेइरिवोन और उनका ‘कपड़े वाला परिवार’ फिलहाल इंटरनेट की नजरों से दूर नहीं होने वाला.

यह भी पढ़ें- साल 2026 में रोमांटिक फिल्मों की आएगी बाढ़, लिस्ट काफी लंबी; इमरान हाशमी के इस मूवी का आपको भी होगा इंतजार