साल 2026 में रोमांटिक फिल्मों की आएगी बाढ़, लिस्ट काफी लंबी; इमरान हाशमी के इस मूवी का आपको भी होगा इंतजार

2026 Romantic Movies: अगर आपको लगता है कि बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का जादू थोड़ा फीका पड़ गया है, तो 2026 आपकी यह शिकायत दूर करने वाला है. आने वाला साल सिनेमा प्रेमियों के लिए प्यार, इमोशन और म्यूज़िक से भरी कई बड़ी फिल्मों की सौगात लेकर आ रहा है. 

Awarapan 2 Toxic A Fairytale for Grown Ups flood of bollywood romantic films in the year 2026
Image Source: Social Media

2026 Romantic Movies: अगर आपको लगता है कि बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का जादू थोड़ा फीका पड़ गया है, तो 2026 आपकी यह शिकायत दूर करने वाला है. आने वाला साल सिनेमा प्रेमियों के लिए प्यार, इमोशन और म्यूज़िक से भरी कई बड़ी फिल्मों की सौगात लेकर आ रहा है. 

खास बात यह है कि इस रेस में जहां इमरान हाशमी और हर्षवर्धन राणे जैसे रोमांटिक चेहरों की वापसी होगी, वहीं अनन्या पांडे, वरुण धवन और राशा थडानी जैसे नए और युवा सितारे भी इश्क़ के रंग बिखेरते नजर आएंगे.

आइए डालते हैं नजर 2026 में रिलीज होने वाली उन रोमांटिक फिल्मों पर, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं... 

टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स

  • यश स्टारर ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है.
  • यह रोमांटिक ड्रामा 12 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा.
  • फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.

चांद मेरा दिल

  • धर्मा प्रोडक्शंस की यह खूबसूरत लव स्टोरी ‘चांद मेरा दिल’ युवा दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित कर सकती है.
  • विवेक सोनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य पहली बार साथ दिखाई देंगे.
  • फिल्म 10 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

है जवानी तो इश्क होना है

  • डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी होगी.
  • वरुण धवन इसमें लीड रोल निभा रहे हैं, जबकि पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर फीमेल लीड में नजर आएंगी.
  • ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

आवारापन 2

  • इमरान हाशमी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है ‘आवारापन 2’.
  • इस रोमांटिक ड्रामा को नितिन कक्कर डायरेक्ट कर रहे हैं.
  • फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है और पुरानी यादों को नए अंदाज़ में ताजा करेगी.

तू मेरी जिंदगी है

  • अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही यह म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म इमोशन्स और संगीत से भरपूर होगी.
  • फिल्म में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी नजर आएगी.
  • ‘तू मेरी जिंदगी है’ के 1 मई 2026 को रिलीज होने की उम्मीद है.

सिला

  • ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बाद हर्षवर्धन राणे एक बार फिर रोमांटिक अवतार में लौट रहे हैं.
  • फिल्म ‘सिला’ में उनके साथ सादिया खतीब लीड रोल में होंगी.
  • करणवीर मेहरा इसमें निगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे.
  • यह फिल्म भी 2026 में रिलीज हो सकती है.

लईकी लईका

  • आजाद के बाद राशा थडानी अब रोमांटिक फिल्म ‘लईकी लईका’ में दिखाई देंगी.
  • उनके साथ ‘मुंज्या’ फेम अभय वर्मा नजर आएंगे.
  • यह फिल्म भी अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें- 'हमारी सरकार को धार 370 की दीवार गिराने...', राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के मौके पर बोले पीएम मोदी