Share Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए आयात शुल्क में बड़ी कटौती की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 3 फरवरी को बाजार खुलते ही निवेशकों का भरोसा लौटा और सेंसेक्स करीब 2,500 अंकों की तेजी के साथ 84,000 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. वहीं, निफ्टी भी लगभग 700 अंकों की बढ़त के साथ 25,800 के आसपास ट्रेड कर रहा है.
इस तेजी को भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बनी सकारात्मक उम्मीदों से जोड़कर देखा जा रहा है. निवेशकों को भरोसा है कि टैरिफ घटने से भारत के निर्यात को नई रफ्तार मिलेगी और कंपनियों की कमाई पर इसका सीधा असर पड़ेगा.