नए अवतार में आ रही है Toyota Fortuner 2026, एडवांस फीचर्स से है लैस, जानें इसकी कीमत

Toyota Fortuner, जो भारतीय बाजार में एक प्रमुख और प्रतिष्ठित SUV के रूप में जानी जाती है, एक बार फिर अपने नए रूप में सामने आने वाली है.

Toyota Fortuner 2026 set to launch soon with advanced features check price and details
Image Source: Social Media

Toyota Fortuner, जो भारतीय बाजार में एक प्रमुख और प्रतिष्ठित SUV के रूप में जानी जाती है, एक बार फिर अपने नए रूप में सामने आने वाली है. 2009 में लॉन्च होने के बाद से Fortuner लगातार अपने शानदार प्रदर्शन और स्टाइलिश लुक के लिए पसंद की जाती रही है. अब, Toyota अपनी नई जेनरेशन को लेकर तैयार है, जो तकनीकी उन्नति, बेहतर डिजाइन और नए फीचर्स के साथ मार्केट में हलचल मचाने के लिए तैयार है.

नई Toyota Fortuner का लॉन्च कब होगी?

हालांकि Toyota ने अभी तक नई Fortuner की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसकी टेस्टिंग से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि यह SUV जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है. ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2026 की दिवाली तक इसकी लॉन्चिंग हो सकती है, जो इस साल की सबसे बड़ी और रोमांचक लॉन्च हो सकती है.

डिजाइन में होने वाले बदलाव

नई Toyota Fortuner में आपको कई महत्वपूर्ण डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं. टेस्टिंग के दौरान सामने आई झलकियों के अनुसार, नई Fortuner में मॉडर्न और मस्कुलर लुक के साथ डिज़ाइन किया गया है. इसमें आइब्रो शेप के LED DRLs होंगे, जो इसके सामने के हिस्से को और आकर्षक बनाएंगे. बड़ी ग्रिल, नया बम्पर और स्प्लिट LED हेडलाइट्स सेटअप जैसे ट्रेंडिंग फीचर्स इस SUV को और भी दमदार बनाएंगे. इसका फ्रंट हिस्सा पहले से थोड़ा ऊंचा होगा, और पीछे का डिजाइन भी ज्यादा स्टाइलिश और बेहतर नजर आएगा. नए टेल लाइट्स के साथ इसका लुक और भी आकर्षक होगा.

नई Fortuner के फीचर्स

इंटीरियर्स की बात करें, तो नई Fortuner में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके इंटीरियर्स में 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है, जो एक हाई-टेक ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा. साथ ही, एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स से यह और भी सुरक्षित और आरामदायक हो सकता है. कंपनी इसमें OTA (Over The Air) अपडेट की सुविधा भी दे सकती है, जिससे गाड़ी का सॉफ़्टवेयर बिना सर्विस सेंटर जाए आसानी से अपडेट किया जा सकेगा. इन सभी बदलावों से यह SUV और भी प्रीमियम और कनेक्टेड महसूस हो सकती है.

इंजन और पावरट्रेन

इंजन के मामले में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. नई Toyota Fortuner में वर्तमान मॉडल वाला ही 2.8 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा. इसके अलावा, 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी हो सकता है, जो खासतौर पर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा. हालांकि, आने वाले समय में हाइब्रिड या नए इंजन विकल्प भी इसके लाइन-अप में जुड़ सकते हैं, जो एक और विकल्प के रूप में सामने आएंगे.

ये भी पढ़ें: सावधान! एक क्लिक में चोरी हो जाएगा Chrome यूजर्स का डेटा, सरकार ने जारी किया अलर्ट, फौरन करें ये काम