सावधान! एक क्लिक में चोरी हो जाएगा Chrome यूजर्स का डेटा, सरकार ने जारी किया अलर्ट, फौरन करें ये काम

Google Chrome Users at Risk: अगर आप रोजाना Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. हाल ही में भारत सरकार ने Chrome यूजर्स के लिए एक गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है.

Google Chrome USERS AT RISK CERT-In issued warning
Image Source: Social Media

Google Chrome Users at Risk: अगर आप रोजाना Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. हाल ही में भारत सरकार ने Chrome यूजर्स के लिए एक गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि आपके व्यक्तिगत डेटा को सिर्फ एक छोटी सी गलती से बड़ा खतरा हो सकता है. यह चेतावनी भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) द्वारा जारी की गई है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन काम करती है.

सुरक्षा खामियों का खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक, Google Chrome में कुछ गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जिनका लाभ हैकर्स उठा सकते हैं. ये खामियां आपके कंप्यूटर पर वायरस या मालवेयर के जरिए हमला कर सकती हैं. हैकर्स आपके सिस्टम पर नियंत्रण पा सकते हैं, महत्वपूर्ण डेटा चुरा सकते हैं, या यहां तक कि आपके सिस्टम को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. इस खतरे का सबसे बड़ा पहलू यह है कि हैकर्स आपके ब्राउज़र के जरिए आपको खतरनाक लिंक पर क्लिक करने या संदिग्ध वेबसाइटों पर जाने के लिए बहला सकते हैं. और बस एक गलत क्लिक से आपका पूरा डेटा खतरे में पड़ सकता है.

कितना बड़ा खतरा है?

इन कमजोरियों का लाभ उठाकर हैकर्स आपके ब्राउज़र में सेव किए गए पासवर्ड, पर्सनल डेटा, बैंकिंग जानकारी और अन्य संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच सकते हैं. इसके अलावा, वे आपके ब्राउज़र या पूरे सिस्टम को क्रैश भी कर सकते हैं. यह खतरा उन यूजर्स के लिए अधिक गंभीर हो सकता है जो क्रोम का इस्तेमाल बैंकिंग, ऑफिस वर्क, या अन्य निजी कामों के लिए करते हैं.

सुरक्षा खामियां कहां हैं?

Chrome के वेब कंटेंट, मीडिया प्रोसेसिंग और बैकग्राउंड सिस्टम से जुड़ी कुछ गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं. इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके ब्राउज़र तक पहुंच बना सकते हैं. इसलिए, यह बेहद जरूरी है कि आप अपने Chrome ब्राउज़र को अपडेट रखें, ताकि ये खामियां आपके सिस्टम तक न पहुंच सकें.

कौन से यूजर्स ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं?

अगर आप अपने Google Chrome ब्राउज़र को अपडेट नहीं कर रहे हैं और पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप पहले से ही खतरे में हो सकते हैं. यह सुरक्षा समस्या Windows, macOS, और Linux के सभी प्लेटफॉर्म्स पर पाई गई है, इसलिए चाहे आप किसी भी डिवाइस का इस्तेमाल करें, आपको इस खतरे का सामना हो सकता है.

समस्या का क्या है समाधान?

खुशखबरी यह है कि इस गंभीर सुरक्षा समस्या का समाधान उपलब्ध है. Google ने इस मामले को हल करने के लिए एक अपडेट जारी किया है. इसलिए, आपको अपना Chrome ब्राउज़र तुरंत अपडेट करना चाहिए. नियमित रूप से अपडेट करने से आप ऐसे खतरों से सुरक्षित रह सकते हैं.

Chrome अपडेट करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर में Chrome खोलें.
  • ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें.
  • Settings में जाएं और About Chrome विकल्प खोलें.
  • यहां Chrome खुद ही नए अपडेट को चेक करके इंस्टॉल कर लेगा.
  • इसके बाद Restart पर क्लिक करें ताकि अपडेट पूरी तरह लागू हो जाए.
  • थोड़ी सी सावधानी और समय पर अपडेट करके आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं. इसलिए अगली बार कोई भी लिंक खोलने से पहले सोचें क्योंकि एक गलत क्लिक बड़ा नुकसान कर सकता है.

ये भी पढ़ें: 9020mAh बैटरी और अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन... Vivo का एक और धाकड़ फोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत