Toxic Advance Booking: यश की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने लगी है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. महंगी टिकटें भी तेजी से बिक रही हैं और प्री-सेल में फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है.
'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की?
'टॉक्सिक' की रिलीज डेट कई बार बदली गई और अब फिल्म आखिरकार 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने जोर पकड़ लिया है.
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'टॉक्सिक' के लिए देशभर में सभी भाषाओं में 1 लाख 41 हजार 7 शोज के लिए अब तक 6 लाख 34 हजार 433 टिकट बिक चुके हैं.
सोमवार सुबह 10 बजे तक बिना ब्लॉक सीटों की कमाई 24.11 करोड़ रुपये पहुंच गई थी. वहीं ब्लॉक सीटों को मिलाकर फिल्म की प्री-सेल कमाई 32.7 करोड़ रुपये हो गई है.
फिल्म की रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि रिलीज से पहले इसकी कमाई और तेजी से बढ़ सकती है.
कर्नाटक में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग
'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में कर्नाटक सबसे आगे है. यहां फिल्म ने प्री-सेल से 15.51 करोड़ रुपये कमाए हैं.
इसके बाद महाराष्ट्र से 2.99 करोड़ रुपये, दिल्ली से 2.09 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश से 1.62 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल से 1.60 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है. वहीं सिक्किम में सबसे कम 800 रुपये की बुकिंग दर्ज हुई है.
'जना नायकन' का रिकॉर्ड तोड़ा
रिलीज से पहले ही 'टॉक्सिक' कई फिल्मों को एडवांस बुकिंग में पीछे छोड़ चुकी है. फिल्म ने 'बॉर्डर 2', 'मना शंकरा वारा प्रसाद गारू', 'द राजा साब' और 'पेद्दी' के प्री-सेल रिकॉर्ड को पार कर लिया है.
अब 'टॉक्सिक' ने थलपति विजय की 'जना नायकन' को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही यह 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन गई है.
अब फिल्म की नजर 'धुरंधर 2' पर है. 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में 53 करोड़ रुपये कमाए थे. 'टॉक्सिक' के पास रिलीज से पहले अभी दो दिन और हैं, इसलिए अगर बुकिंग की रफ्तार ऐसी ही रही तो वह 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ सकती है.
2026 की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली फिल्में
'टॉक्सिक' में कौन-कौन है?
'टॉक्सिक' की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है. फिल्म का निर्माण के. वेंकट नारायण की केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने किया है.
फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय नजर आएंगे. 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- चीन में अजीत डोभाल तो रूस में जयशंकर... एक साथ एक्टिव हुए भारत के दो बड़े दिग्गज, क्या है प्लान?