Upcoming Smartphone in November 2025: नवंबर 2025 में स्मार्टफोन मार्केट काफी हलचल मचाने वाला है. इस महीने OnePlus, OPPO, iQOO और Realme जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए फ्लैगशिप मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं. इन फोन में हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट, पावरफुल कैमरा सिस्टम और सुपरफास्ट चार्जिंग जैसी प्रमुख खूबियां देखने को मिलेंगी. वहीं, कुछ ब्रांड्स किफायती 5G स्मार्टफोन पेश करके बजट यूजर्स को भी लुभाने की तैयारी कर रहे हैं.
OnePlus 15 सीरीज
OnePlus अपने फ्लैगशिप OnePlus 15 सीरीज को नवंबर में भारत में लॉन्च करने जा रहा है. माइक्रोसाइट लीक के अनुसार, यह फोन 6.78 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आएगा. 7300mAh की विशाल बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी, जबकि 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप फोटोग्राफी प्रेमियों को आकर्षित करेगा. ग्लोबल लॉन्च 12 नवंबर और भारत लॉन्च 13 नवंबर को तय माना जा रहा है.
OPPO Find X9 सीरीज
OPPO की Find X9 सीरीज 18 नवंबर को भारत में पेश की जाएगी. MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. खासियत इसकी 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा. 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाता है.
iQOO 15
iQOO 15 का ग्लोबल लॉन्च 25 नवंबर को होने वाला है. Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7000mAh की बड़ी बैटरी इसे पावरफुल डिवाइस बनाती है. 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP के ट्रिपल कैमरा सेंसर इसे फोटोग्राफी और गेमिंग दोनों के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं.
Realme GT 8 Pro
Realme GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 2K रेजोल्यूशन के 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा. एडवांस कूलिंग सिस्टम और हाई-एंड परफॉर्मेंस फीचर्स इसे गेमर्स और मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए एक प्रीमियम विकल्प बनाते हैं.
बजट सेगमेंट में भी हलचल
फ्लैगशिप लॉन्च के अलावा, बजट सेगमेंट में भी कुछ बड़े नाम धमाका करने वाले हैं. Nothing Phone 3a Lite ₹20,000 से ₹22,000 की कीमत में आएगा और यूजर्स को स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ मिनिमलिस्ट डिजाइन देगा. वहीं, Lava Agni 4 5G Dimensity 8350 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी के साथ भारतीय यूजर्स के लिए एक दमदार Made in India विकल्प साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: 7800mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग... लॉन्च हुआ OnePlus का धाकड़ स्मार्टफोन, जानें कीमत