दुनिया के 5 सबसे फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन, पलक झपकते ही 0 से 100 पर्सेंट चार्ज हो जाती बैटरी

Top Fast Charging Smartphones: आज के स्मार्टफोन बाजार में केवल कैमरा और प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि चार्जिंग स्पीड भी एक बड़ी प्रतिस्पर्धा बन चुकी है. अब यूज़र्स सिर्फ बेहतरीन कैमरा या प्रोसेसिंग से संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि वे ऐसे फोन चाहते हैं जो मिनटों में पूरी तरह चार्ज हो जाएं.

Top 5 Superfast Charging Smartphones in the World
Image Source: Social Media

Top Fast Charging Smartphones: आज के स्मार्टफोन बाजार में केवल कैमरा और प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि चार्जिंग स्पीड भी एक बड़ी प्रतिस्पर्धा बन चुकी है. अब यूज़र्स सिर्फ बेहतरीन कैमरा या प्रोसेसिंग से संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि वे ऐसे फोन चाहते हैं जो मिनटों में पूरी तरह चार्ज हो जाएं. लंबे समय तक चार्जिंग का झंझट खत्म करने के लिए कंपनियां सुपरफास्ट चार्जिंग तकनीक वाले स्मार्टफोन पेश कर रही हैं. आइए जानते हैं दुनिया के कुछ ऐसे स्मार्टफोन जो इस मामले में सबसे आगे हैं.

iQOO 13 5G

iQOO 13 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है और यह 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसका मतलब यह है कि फोन को मिनटों में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है. Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 6.82 इंच 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप इसे हाई-एंड स्मार्टफोन बनाते हैं. 32MP का फ्रंट कैमरा और 16GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज इसे परफॉर्मेंस के मामले में भी शानदार विकल्प बनाता है.

Realme GT Neo 5 और GT 5

Realme के ये दोनों मॉडल सुपरफास्ट चार्जिंग के मामले में मार्केट में धमाल मचा रहे हैं. Realme GT Neo 5 और Realme GT 5 में 4600mAh बैटरी और 240W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है. इन फोन को 10 मिनट से भी कम समय में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है. Snapdragon 8 Gen 1 और Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ ये फोन 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं. Realme GT 5 का 24GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट यूज़र्स को अल्टीमेट परफॉर्मेंस देता है.

Redmi Note 12 Explorer

Redmi का यह मॉडल भी चार्जिंग स्पीड के मामले में शानदार साबित हो रहा है. 4300mAh बैटरी और 210W फास्ट चार्जिंग की मदद से यह फोन केवल 9 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाता है. 6.67 इंच OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर और 200MP का मेन कैमरा इसे फोटो और वीडियो प्रेमियों के लिए आकर्षक बनाते हैं.

Motorola Edge 50 Pro

Motorola Edge 50 Pro में 125W TurboPower चार्जिंग है. Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और 1.5K pOLED डिस्प्ले के साथ यह फोन शानदार परफॉर्मेंस देता है. 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम और Pantone वैलिडेशन के साथ यह कैमरा और डिजाइन प्रेमियों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है.

iQOO 10 Pro

iQOO 10 Pro में 4700mAh बैटरी दी गई है और यह 200W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है. 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ 12GB RAM और 512GB स्टोरेज का यह मॉडल परफॉर्मेंस और चार्जिंग दोनों का बेहतरीन संगम पेश करता है.

ये भी पढ़ें: एलन मस्क के इस प्लान से खत्म हो जाएगी गरीबी? टेक्नोलॉजी को लेकर कर दिया बड़ा दावा, जानें अंदर की बात