अजब-गजब: दुनिया के इन 5 देशों में नहीं है एक भी एयरपोर्ट, फिर भी पहुंचते हैं लाखों पर्यटक, जानें कैसे

Wierd News: दुनिया में कई देश अपनी खूबसूरती, संस्कृति और इतिहास के लिए जाने जाते हैं. आमतौर पर हर देश चाहता है कि उसके पास अपना एयरपोर्ट हो ताकि देश की यात्रा करने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल सके.

Top 5 countries without airports in the world names and facts in Hindi
Image Source: Freepik

Wierd News: दुनिया में कई देश अपनी खूबसूरती, संस्कृति और इतिहास के लिए जाने जाते हैं. आमतौर पर हर देश चाहता है कि उसके पास अपना एयरपोर्ट हो ताकि देश की यात्रा करने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल सके. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसे भी देश हैं जहाँ एक भी एयरपोर्ट नहीं है? आज हम ऐसे पांच देशों के बारे में चर्चा करेंगे, जो एयरपोर्ट के बिना भी लाखों यात्रियों को आकर्षित करते हैं. आइए जानते हैं ये देश कौन-कौन से हैं और वहां पहुंचने के तरीके क्या हैं.

अंडोरा

अंडोरा यूरोप का एक छोटा सा देश है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और शॉपिंग के लिए लोकप्रिय है. यह लगभग 468 वर्ग किलोमीटर में फैला है और यहाँ की जनसंख्या करीब 82 हजार है. इस देश में एयरपोर्ट नहीं है, लेकिन तीन प्राइवेट हैलीपैड मौजूद हैं. सबसे नजदीकी एयरपोर्ट स्पेन में है, जो मात्र 12 किलोमीटर दूर है. बावजूद इसके, अंडोरा हर साल पर्यटकों से गुलजार रहता है.

लिस्टेंस्टीन

यूरोप के बीचोंबीच स्थित यह देश ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के बीच बसा हुआ है. महज 160 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल वाला लिस्टेंस्टीन, अपनी ऐतिहासिक विरासत और पाषाण युग के प्रमाणों के लिए जाना जाता है. यहाँ भी कोई एयरपोर्ट नहीं है, पर एक हेलीपोर्ट अवश्य है. सबसे नजदीकी एयरपोर्ट स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख हवाईअड्डा है.

मोनाको

पश्चिमी यूरोप में फ्रांस और इटली के बीच स्थित मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है. यहाँ कोई एयरपोर्ट नहीं है, लेकिन आसपास के देशों से आसान कनेक्शन उपलब्ध है. फ्रांस में स्थित नजदीकी एयरपोर्ट से पर्यटक मोनाको पहुंचते हैं.

सैन मैरिनो

सैन मैरिनो यूरोप का एक प्राचीन गणराज्य है, जो अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है. यह देश भी बेहद छोटा है और इसमें कोई एयरपोर्ट नहीं है. हालाँकि, यहाँ एक हेलीपोर्ट और एक छोटा एयरफील्ड मौजूद है. नजदीकी एयरपोर्ट इटली में स्थित है.

वेटिकन सिटी

दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी, रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र है. यहाँ का प्रमुख धार्मिक नेता पोप का निवास स्थान भी यही है. इस देश में एयरपोर्ट बनाने की जगह न के बराबर है, इसलिए कोई एयरपोर्ट नहीं है. नजदीकी एयरपोर्ट इटली की राजधानी रोम में स्थित है.

ये भी पढ़ें: प्रॉक्सी नेटवर्क पड़ा कमजोर, अर्थव्यवस्था चरमराई... मिडिल ईस्ट का सबसे 'फिसड्डी' देश कैसे बन गया ईरान?