आज का मौसम 01 मार्च 2025: दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश की बूंदों ने बढ़ाई ठंड, पढ़िए आपके राज्य का वेदर अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था.

Today weather 01 March 2025 raindrops increased cold in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: ANI

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. शनिवार सुबह से ही राजधानी में झमाझम बारिश ने मौसम को ठंडा और खुशगवार बना दिया है. इस बारिश ने दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत दी है, खासकर पिछले कुछ दिनों से बढ़े हुए तापमान के बाद.

वर्तमान में दिल्ली का मौसम तेजी से बदल रहा है. शुक्रवार सुबह का तापमान ठंडा था, लेकिन दोपहर में अचानक गर्मी बढ़ी और रात के समय हल्की बूंदाबांदी हुई. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आज से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा और तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगेगा. अगले 5-6 दिन तक बारिश की संभावना नहीं है.

राजधानी के कई हिस्सों में शाम को भी हल्की बूंदाबांदी

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है. राजधानी के कई हिस्सों में शाम को भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली.

आंशिक बादल छाए रहने की संभावना

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान भी कुछ इसी तरह का है. शनिवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, और अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 6 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा, और आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना भी है, खासकर 4 और 5 मार्च को, जब हवाओं की गति 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री तक रह सकता है.

ये भी पढ़ेंः ट्रंप से बगावत कर रहे जेलेंस्की, क्या अमेरिकी सपोर्ट के बिना युद्ध में टिक पाएंगे? जानिए कौन देगा समर्थन