Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा बुधवार, बुधादित्य योग से करियर और कारोबार में फायदा

Aaj Ka Rashifal, 20 May 2026: 20 मई 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस दिन चंद्रमा पहले मिथुन राशि और फिर कर्क राशि में गोचर करेगा. मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से शक्तिशाली गजकेसरी योग बनेगा, वहीं सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा.

Today Rashifal Wednesday will be very auspicious for these zodiac signs Buddhaditya Yoga
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Aaj Ka Rashifal, 20 May 2026: 20 मई 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. इस दिन चंद्रमा पहले मिथुन राशि और फिर कर्क राशि में गोचर करेगा. मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से शक्तिशाली गजकेसरी योग बनेगा, वहीं सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा. 

इन शुभ योगों का असर कई राशियों के करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलेगा. कुछ राशियों को बड़ी सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ लोगों को संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है. आइए जानते हैं 20 मई का विस्तृत राशिफल.

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप साहस के साथ महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे. आर्थिक मामलों में लंबे समय से किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं. गजकेसरी योग और रुचक राजयोग का प्रभाव करियर में उन्नति के संकेत दे रहा है. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सराहना मिलने की संभावना है. परिवार में बड़े भाई या किसी करीबी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग काफी लाभकारी साबित हो सकता है. व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में सफलता के योग हैं. आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और व्यवहार कुशलता से आप लोगों को प्रभावित करेंगे. किसी पुराने रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है. सरकारी कार्यों में भी लाभ मिलने की संभावना है. बैंकिंग, वित्त और अकाउंट से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन और सहयोग मिलने से भविष्य की योजनाओं को नई दिशा मिल सकती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन कुछ मानसिक उलझनों के साथ शुरू हो सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी. पुराने मित्र या परिचित की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. व्यापार में नई डील मिलने की संभावना है और दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक लाभ हो सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है.

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. चंद्रमा का प्रभाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है, लेकिन पुराने कार्यों से लाभ भी मिलेगा. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी और अधिकारियों का दबाव महसूस हो सकता है. वैवाहिक जीवन में संबंध सामान्य रहेंगे, हालांकि कुछ भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. यात्रा और स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है. नकारात्मक विचारों से बचने की सलाह दी जाती है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुधवार सफलता और आत्मविश्वास लेकर आएगा. सूर्य और बुध की युति से आपका प्रभाव बढ़ेगा. नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और पैतृक कार्यों में प्रगति हो सकती है. जीवनसाथी का साथ मिलेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी. बच्चों की शिक्षा या करियर से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है. यात्रा का भी योग बन रहा है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन काफी अच्छा रह सकता है. भाग्य का साथ मिलने से करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ेगी. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है. मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा. छात्रों और नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि कराने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. नए प्रोजेक्ट या व्यापार की शुरुआत के लिए समय अच्छा माना जा रहा है. भविष्य में इसका बड़ा लाभ मिल सकता है. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे. रोमांटिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सूर्य और बुध की युति प्रभाव और सम्मान बढ़ाने वाली साबित हो सकती है. नौकरी और व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. हालांकि विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है. पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. अधूरे काम पूरे करने का प्रयास सफल रहेगा. जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुधवार शुभ परिणाम देने वाला रहेगा. मंगल और बुधादित्य योग का असर करियर और शिक्षा में सफलता दिला सकता है. कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा. माता-पिता से सहयोग मिलेगा और सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है. वाहन सुख और यात्रा का योग भी बन रहा है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. राहु मानसिक तनाव दे सकता है, लेकिन गुरु और चंद्रमा की युति से अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा. राजनीति, प्रबंधन और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है. नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और कोई अप्रत्याशित मदद मिल सकती है. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी.

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए 20 मई का दिन सुख और लाभ देने वाला साबित हो सकता है. गजकेसरी योग का प्रभाव आपकी बुद्धिमानी और व्यवहार कुशलता को बढ़ाएगा. नौकरी और व्यापार में सफलता के संकेत हैं. आय बढ़ाने के लिए नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. माता का सहयोग मिलेगा और यात्रा का योग भी बन रहा है. प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें- यूपी के बांदा में प्रचंड गर्मी का प्रकोप... 48.2 डिग्री के साथ टूटा रिकॉर्ड, 2 दिन का रेड अलर्ट जारी