कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वीरवार को गंभीर चोट लग गई है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है. पार्टी ने उनकी एक तस्वीर एक्स पर साझा कर उनके जल्द स्वस्थ होने कामना के लिए प्रार्थना करने को कहा है. तस्वीर में वह अस्पताल में भर्ती नजर आ रही हैं और उनके माथे से खून बह रहा है. सूत्रों के मुताबिक उन्हें कोलकाता के सरकारी अस्पताल एसएसकेएम में भर्ती कराया गया है.
तृणमूल कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर गंभीर रूप से चोटिल ममता बनर्जी की कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, "हमारी अध्यक्ष @MamataOfficial को 'बड़ी चोट' लगी है. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें."
सूत्र से मिली जानकारी से पता चला है कि ममता को उनके घर पर चोट लगी है. वह अपने घर के परिसर में टहलने के दौरान गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर रूप से चोट आई है. उन्हें कोलकाता के सरकारी अस्पताल एसएसकेएम भर्ती कराया गया है.
यह भी पढे़ं : SC के आदेश के अनुसार चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा किया अपलोड, खुद को बताया पारदर्शी
राज्य बीजेपी अध्यक्ष ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
वहीं इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता के स्वस्थ होने की कामना की है.
उन्होंने चोटिल ममता बनर्जी की एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, "वह सीएम @MamataOfficial जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं. जल्द स्वस्थ होकर लौटने के लिए हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं..."
घर में टहलते हुए गिरने से आई गंभीर चोट
वहीं तृणमूल पार्टी के सूत्रों से पता चला है कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वीरवार को कालीघाट आवास परिसर में टहलते समय गिर गईं. इसके बाद उन्हें तुरंत घर के अंदर ले जाया गया, जहां से उन्हें सरकारी अस्पताल एसएसकेएम पहुंचाया गया है. डॉक्टरों ने माथे पर टांके लगाने की बात कही है. बताया जा रहा है कि उन्हें काफी गहरी चोट लगी है.
भतीजे अभिषेक बनर्जी उनका हाल लेने अस्पताल पहुंचे
सीएम ममता के भतीजे और तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी एसएसकेएम अस्पताल पहुंच गए हैं. उन्होंने इससे पहले वीरवार दोपहर को जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी में बैठक की. वहां से वह कोलकाता लौटने के बाद सीधे एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे हैं. अभिषेक ने करीबियों ने भी बताया है कि मुख्यमंत्री के माथे पर गहरा घाव हुआ है.
यह भी पढे़ं : IPL 2024 की तैयारी में जुटे हैं ऋषभ पंत, नेट्स पर जमकर बहाया पसीना