UP Tiranga Yatra: लखनऊ में तिरंगा यात्रा का आयोजन, CM Yogi का विपक्ष पर तगड़ा निशाना!

UP Tiranga Yatra: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस तिरंगा यात्रा में 3 हजार से ज्यादा युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Bharat 24

UP Tiranga Yatra: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस तिरंगा यात्रा में 3 हजार से ज्यादा युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा लिए युवाओं में देशभक्ति का जोश देखने को मिला.

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशहित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की जमकर सराहना की. सीएम योगी ने कहा कि यह मौका बेहद खास है, क्योंकि कुछ ही दिनों बाद 15 अगस्त को पूरा देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है.

ये भी पढ़ें- हमास के पूरी तरह खत्म... ट्रंप के गाजा प्लान पर नेतन्याहू का बड़ा ऐलान, अब होगा भीषण युद्ध?