टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अपराधियों का गिरोह तिहाड़ जेल के अंदर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में टिल्लू पर हमला कर रहा है. वीडियो हैरान करने वाला है। वीडियो में टिल्लू पर धारदार हथियार से हमला किया जा रहा है और पुलिसकर्मियों की भीड़ तमाशबीन बनकर देख रही है। फिलहाल इस मामले पर किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन हत्या का ये वीडियो तिहाड़ में बंद कैदियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है.
तिहाड़ जेल से टिल्लू ताजपूरिया मर्डर केस का नया वीडियो आया सामने#tillutajpuriya#TiharGangWar #Tiharmurdervideo pic.twitter.com/UR7X6ibtjk
— Indrajeet Singh (@journoindrajeet) May 5, 2023
एक दिन पहले सीसीटीवी में देखा गया था कि टिल्लू ताजपुरिया को उसकी बैरक से निकालकर मारा जा रहा है। वीडियो के मुताबिक, करीब 10-15 अपराधियों ने टिल्लू पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार कुख्यात गोगी गिरोह के लोगों ने मंगलवार की सुबह टिल्लू ताजपुरिया पर धारदार हथियार से 40 से 50 बार हमला कर हत्या कर दी थी. गौरतलब है कि ताजपुरिया 2021 में रोहिणी कोर्ट में हुई फायरिंग की घटना का आरोपी था, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी मारा गया था.
Live murder
— Mohammad Imran (@ImranTG1) May 4, 2023
दिल्ली तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया को लोहे की सरिया से मार मार कर मार डाला गया
अपराधी जेल में अपराध कर रहे हैं, मानवाधिकार आयोग किस लिए बना है?? pic.twitter.com/kOcgkvN4qb