नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे तीन आतंकी, सूचना देने पर मिलेगी पुलिस से इनाम; यहां करें संपर्क

Jaish-e-Mohammed terrorists In Bihar: देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है. खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के तीन संदिग्ध आतंकवादी नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में दाखिल हो चुके हैं. 

Three terrorists entered Bihar give information here know more
Image Source: Social Media

Jaish-e-Mohammed terrorists In Bihar: देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है. खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के तीन संदिग्ध आतंकवादी नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में दाखिल हो चुके हैं. 

बताया जा रहा है कि इनकी मौजूदगी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हो सकती है. इसे देखते हुए भारत-नेपाल सीमा और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

कौन हैं ये तीन आतंकी?

सूचना के मुताबिक, ये तीनों आतंकी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं. इनकी पहचान इस प्रकार की गई है:

हसनैन अली- निवासी रावलपिंडी, पाकिस्तान

आदिल हुसैन- निवासी उमरकोट, पाकिस्तान

मोहम्मद उस्मान- निवासी बहावलपुर, पाकिस्तान

इन तीनों के पासपोर्ट की तस्वीरें और विवरण सुरक्षा एजेंसियों ने सार्वजनिक कर दिए हैं और इनके बारे में जानकारी देने पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया है.

सुरक्षा एजेंसियों की सख्त निगरानी

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले के सभी सीमावर्ती थाना क्षेत्रों और चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. सशस्त्र सीमा बल (SSB), जिला पुलिस और अन्य एजेंसियों द्वारा सीमा क्षेत्रों में चौकसी और तलाशी अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

विशेष तौर पर नेपाल सीमा पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की गहन जांच की जा रही है. रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और होटलों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है.

आम जनता से की गई विशेष अपील

पुलिस की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि अगर इन संदिग्धों को कहीं भी देखें या इनके बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. जानकारी देने के लिए निम्न नंबर जारी किए गए हैं:

डायल 112- आपातकालीन सेवा

एसपी मोबाइल: 9031827100

अन्य संपर्क: 9431822988 (व्हाट्सएप/कॉल)

सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें इनाम से सम्मानित भी किया जाएगा.

पूरा जिला सतर्क, हर गतिविधि पर नजर

एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश के बाद जिले में सभी एंट्री पॉइंट्स और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं. भारत-नेपाल सीमा के साथ-साथ जिले के भीतर भी सुरक्षाबलों की गतिविधियां तेज कर दी गई हैं.

 यह भी पढ़ें- अमेरिकी टैरिफ से निपटने के लिए क्या है भारत सरकार का प्लान? वित्त मंत्री सीतारमण ने सबकुछ बताया